ब्रेकिंग
नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦पटना में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 46 लाख का सामान जब्त, डेड बॉडी में लगाने वाला केमिकल भी जब्त✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगा में बड़ी बहन संग मंच पर दिखीं✦अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦पटना में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 46 लाख का सामान जब्त, डेड बॉडी में लगाने वाला केमिकल भी जब्त✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगा में बड़ी बहन संग मंच पर दिखीं✦अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है

नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा

PM Modi Poster Torn: हाजीपुर में नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम सम्राट चौधरी के पोस्टर-बैनर फाड़ने का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले..

नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

PM Modi Poster Torn: बिहार के हाजीपुर में नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम सम्राट चौधरी के पोस्टर-बैनर फाड़ने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना 21 नवंबर 2026 की है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के अन्य नेताओं ने नीतीश सेतु का लोकार्पण किया था.


कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 150 से 200 लोगों की भीड़ ने छह लेन पर लगे सरकारी बैनर और पोस्टर फाड़ दिए. पुलिस के अनुसार, इस दौरान विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने और सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा डालने की कोशिश की गई. मौके पर एक राजनीतिक दल विशेष के समर्थन में नारेबाजी भी की गई.


11 नामजद समेत 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना को लेकर दंडाधिकारी के बयान पर रुस्तमपुर थाना में कांड संख्या 46/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 150 से 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर छापेमारी की, जिसके बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.


वीडियो से अन्य आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस

एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है. घटना के वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी जरूरत के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय और सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार भी मौजूद रहे.


गिरफ्तार आरोपितों के नाम

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार उर्फ सुजीत कुमार, हरेराम राय, राहुल कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, शिवम कुमार, अविनाश कुमार और सतेन्द्र राय शामिल हैं. इनमें अधिकांश वैशाली जिले के रुस्तमपुर और राघोपुर थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जबकि कुछ आरोपित पटना जिले के निवासी हैं.


फिलहाल पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.