Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. आज उनके आवास पर हल्दी की रस्म आयोजित की जा रही है. इस दौरान शिवांगी की हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में वह पिंक कलर का सरारा पहने मंच पर अपनी बड़ी बहन के साथ बैठी नजर आ रही हैं. मंच पर उनकी मां और तीनों भाई भी मौजूद हैं.

शिवांगी की हल्दी को लेकर घर में उत्सव जैसा माहौल है. अनंत सिंह के आवास को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है. घर में हल्दी और कलश की रस्में चल रही हैं. शादी की तैयारियों के बीच परिवार के लोग और मेहमान समारोह में शामिल हो रहे हैं.

यूपी के दो बीजेपी विधायक भी पहुंचे
शिवांगी की हल्दी समारोह में उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक सुशील सिंह और अवधेश प्रताप सिंह भी पहुंचे. दोनों विधायकों ने बताया कि वे बेटी को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में शामिल होने आए हैं.

बेटी की हल्दी पर भावुक होने के सवाल पर क्या बोले अनंत सिंह
इस दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह से बेटी की हल्दी को लेकर सवाल किया गया कि क्या इस मौके पर वह भावुक होंगे. इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. यह सब परंपरा है और सबकी शादी होती है.

अनंत सिंह ने बताया कि शादी में घुड़दौड़ भी होगी और इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.




