ब्रेकिंग
अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है✦नीतीश सेतु पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस ने 123 चालकों को पकड़ा, ठोक दिया 3.81 लाख का जुर्माना✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है✦नीतीश सेतु पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस ने 123 चालकों को पकड़ा, ठोक दिया 3.81 लाख का जुर्माना✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था

इस रेलखंड पर 25 नवंबर को 7 घंटे का मेगा ब्लॉक, यूपी-बिहार की कई ट्रेनें होंगी प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट

बिहार के नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर 25 नवंबर को सात घंटे का मेगा रेल ब्लॉक रहेगा। बगहा और खरपोखरा स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य के चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। जानिए किन ट्रेनों के समय और रूट में हुआ बदलाव।

Bihar Train News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते 25 नवंबर 2026 को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। बगहा और खरपोखरा स्टेशन के बीच रेलवे को सात घंटे का मेगा ब्लॉक मिला है। इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का आंशिक समापन और कई ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाया जाएगा।



रेलवे की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार, कुम्हिया और विशुनपुरवा रेलवे ढाला के बीच कटिंग एवं कनेक्शन का तकनीकी कार्य किया जाना है। इसी काम के लिए सात घंटे का ब्लॉक लिया गया है।



रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के पूरा होने के बाद रेल परिचालन में सुधार होगा। मेगा ब्लॉक के दौरान किए जाने वाले कार्य के बाद ट्रेनों का परिचालन नई अप और डाउन लाइन से किया जाएगा। इससे इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ने की उम्मीद है। बताया जाता है कि सोमवार को भी संबंधित पुल के पास तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में रेल ट्रैक पर काम किया गया था।



इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

मेगा ब्लॉक के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के समय और परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार:

15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस: 25 नवंबर को रक्सौल से 4 घंटे पुनर्निर्धारित समय पर रवाना होगी।

15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस: 24 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।

19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: बरौनी से 2 घंटे पुनर्निर्धारित समय पर चलेगी।

14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: गोरखपुर कैंट और पनियहवा के बीच 90 मिनट नियंत्रित करके चलाई जाएगी।

12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस: बगहा और हरिनगर स्टेशन के बीच 45 मिनट नियंत्रित रहेगी।



दो ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव

रेलवे प्रशासन ने 04014 और 19726 नंबर की एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है। इसके अलावा कुछ सवारी गाड़ियों का आंशिक समापन सिसवा बाजार स्टेशन पर किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 25 नवंबर को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का वर्तमान समय और परिचालन संबंधी जानकारी जरूर जांच लें। इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता