ब्रेकिंग
नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦पटना में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 46 लाख का सामान जब्त, डेड बॉडी में लगाने वाला केमिकल भी जब्त✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगा में बड़ी बहन संग मंच पर दिखीं✦अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦पटना में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 46 लाख का सामान जब्त, डेड बॉडी में लगाने वाला केमिकल भी जब्त✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगा में बड़ी बहन संग मंच पर दिखीं✦अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है

छह महीने में तीसरी बार सांसद पप्पू यादव ने लगाया रोजगार मेला, तीन हजार युवाओं को मिला ऑफर लेटर

Purnea News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पहल पर छह महीने में तीसरी बार रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 3 हजार से अधिक युवाओं को एप्पल, ब्लिंकिट, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और हुंडई जैसी कंपनियों में नौकरी के ऑफर लेटर मिले।

Purnea News
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Purnea News: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पहल पर आयोजित रोजगार मेले में 3 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। मेले में विभिन्न कंपनियों ने युवाओं का चयन किया और सांसद पप्पू यादव ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर सौंपे। एप्पल, ब्लिंकिट, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, हुंडई सहित कई नामी कंपनियों में युवाओं को रोजगार मिला। रोजगार मेले का उद्देश्य पूर्णिया, सीमांचल और आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर प्रदान करना है।



इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रोजगार केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि किसी परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने, आत्मसम्मान बढ़ाने और भविष्य सुरक्षित करने का आधार है। उन्होंने कहा कि दुनिया में पहले भी अनेक युद्ध हुए, प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में लाखों लोगों की जान गई। आज भी कई हिस्सों में हिंसा और संघर्ष जारी है। हमें ऐसी दुनिया बनाने की जरूरत है, जहां विनाश के बजाय निर्माण, हिंसा के बजाय शांति और संघर्ष के बजाय मानवता को प्राथमिकता मिले। सवाल यह है कि हम आने वाली पीढ़ियों को कैसी दुनिया देना चाहते हैं?



उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और अर्थव्यवस्था की चर्चा करते समय गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के जीवन को भी केंद्र में रखना चाहिए। समाज में आज भी ऐसे परिवार हैं जिन्हें बैंक से ऋण नहीं मिलता, क्योंकि उनके पास संपत्ति या गारंटी नहीं होती। ऐसे लोग मेहनत और क्षमता के बावजूद अपना छोटा व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते। जरूरत ऐसी व्यवस्था की है, जिसमें गरीब और साधारण परिवारों के युवा भी अपने परिश्रम के दम पर आगे बढ़ सकें।



पप्पू यादव ने कहा कि आम लोगों की खरीदने की क्षमता अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। गरीब व्यक्ति सब्जी, तेल, नमक, कपड़े और जरूरत की दूसरी वस्तुएं खरीदकर भी अर्थव्यवस्था में योगदान देता है। इसलिए लोगों की आय बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों की गरीबी, बाढ़ के दौरान भोजन-पानी की समस्या और बीमारी के समय इलाज के भारी खर्च का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के लिए छोटी-सी आर्थिक परेशानी भी बड़ा संकट बन जाती है।



उन्होंने कहा कि केवल नौकरी मिलना पर्याप्त नहीं है। यदि किसी युवा को 16-18 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है और उसका अधिकांश हिस्सा किराया, भोजन तथा अन्य खर्चों में चला जाता है, तो परिवार की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता है। युवाओं को बेहतर वेतन, कौशल विकास, पदोन्नति और आगे बढ़ने के अवसर भी मिलने चाहिए। रोजगार के साथ तकनीकी शिक्षा, आईटी, व्यावसायिक प्रशिक्षण और आधुनिक कौशल से जोड़ना जरूरी है, ताकि युवा बेहतर नौकरी हासिल कर सकें। उन्होंने बेटियों को भी आत्मनिर्भर बनाने और अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देने पर जोर दिया।



सांसद ने युवाओं से अपनी क्षमता पर विश्वास रखने, लगातार सीखने और मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक कंपनियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बिहार के युवाओं को नौकरी के लिए भटकना न पड़े। उनका उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि युवाओं के जीवन में स्थायी बदलाव लाना है, जिससे वे परिवार का सहारा बनें, बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य दे सकें।



गौरतलब है कि सांसद पप्पू यादव की पहल पर पूर्णिया में यह तीसरा रोजगार मेला आयोजित किया गया। इससे पहले भी दो रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को कंपनियों से जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।


छह महीने में तीसरी बार सांसद पप्पू यादव ने लगाया रोजगार मेला, तीन हजार युवाओं को मिला ऑफर लेटर



छह महीने में तीसरी बार सांसद पप्पू यादव ने लगाया रोजगार मेला, तीन हजार युवाओं को मिला ऑफर लेटर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता