ब्रेकिंग
पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत✦पटना DTO उपेन्द्र पाल से शो-कॉज, परिवहन कमिश्नर ने पूछा- ई-चालान पेंडिंग होने के बाद भी आपने गाड़ी का NOC कैसे दिया ? सरकार के राजस्व का सीधा नुकसान कराया...✦Bihar News: SDO पत्नी और इंजीनियर पति ने दोनों हाथ से माल कमाया ! SVU की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना में दो फ्लैट और...✦आज फिर गायब रहे उमेश कुशवाहा, नीतीश कुमार गुस्से में हुए लाल, पूछा - कहां गया वो?✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत✦पटना DTO उपेन्द्र पाल से शो-कॉज, परिवहन कमिश्नर ने पूछा- ई-चालान पेंडिंग होने के बाद भी आपने गाड़ी का NOC कैसे दिया ? सरकार के राजस्व का सीधा नुकसान कराया...✦Bihar News: SDO पत्नी और इंजीनियर पति ने दोनों हाथ से माल कमाया ! SVU की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना में दो फ्लैट और...✦आज फिर गायब रहे उमेश कुशवाहा, नीतीश कुमार गुस्से में हुए लाल, पूछा - कहां गया वो?

पटना DTO उपेन्द्र पाल से शो-कॉज, परिवहन कमिश्नर ने पूछा- ई-चालान पेंडिंग होने के बाद भी आपने गाड़ी का NOC कैसे दिया ? सरकार के राजस्व का सीधा नुकसान कराया...

पटना DTO उपेन्द्र कुमार पाल से कमिश्नर ने शो-कॉज पूछा है। 1.24 लाख रुपये का ई-चालान बकाया रहने के बावजूद 11 अगस्त 2026 को एक वाहन को झारखंड के लिए NOC जारी किया गया। परिवहन विभाग ने मामले में DTO और NIC अधिकारी से जवाब मांगा है।

Bihar News, Patna DTO, Upendra Kumar Pal, Patna Transport Office, Bihar Transport Department, DTO Show Cause, E Challan Scam, NOC Controversy, Patna DTO NOC Case, Jharkhand NOC, Bihar Transport News,
© Google
Viveka Nand
5 मिनट

Bihar News: परिवहन विभाग में खेल अब सामान्य सी बात हो गई है.पटना जिला परिवहन कार्यालय में पूर्व में एक बड़े खेल का खुलासा हो चुका है. मामले में डीटीओ से लेकर कई कर्मी नपे . इसके बाद भी खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा. वर्तमान डीटीओ उपेन्द्र कुमार पाल ने एक ऐसा कार्य किया, जिससे वो सवालों के घेरे में आ गए हैं. डीटीओ ने सरकारी राशि का सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाया. खुलासा हुआ तो परिवहन विभाग ने पटना डीटीओ और एनआईसी के अधिकारी से जवाब मांगा है. 


पटना डीटीओ से शो-कॉज, आपने कैसे एनओसी दे दिया ? 

परिवहन विभाग के सचिव के आदेश पर कमिश्रर ने पटना डीटीओ से शो-कॉज पूछा है. पूछा है कि गाड़ी का ई-चालान लंबित रहने के बाद भी उक्त वाहन को झारखंड राज्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे निर्गत कर दिया गया? इससे राज्य के राजस्व की प्रत्यक्ष रूप से हानि हुई है. साथ केंद्रीय मोटरवाहन नियामवली व मोटर वाहन अधिनियम का घोर उलंघन हुआ है. एनओसी देने के काफी दिनों के बाद 30 अक्टूबर को चालान की राशि जमा की गई. स्पष्ट है कि मामला संज्ञान में आने के बाद चालान की राशि जमा की गई। वर्तमान में उक्त वाहन पर 2550 रू का चालान राशि लंबित है. 


कमिश्नर ने जवाब के साथ विस्तृत प्रतिवेदन मांगा 

कमिश्नर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यदि चालान लंबित है तो उक्त गाड़ी को Not to be Transacted की श्रेणी में रखने का प्रावधान है. ऐसे में आप अपना जवाब 2 दिनों में दें कि किन परिस्थितियों में उक्त वाहन पर ई-चालान लंबित रहने के बाद भी आपने एनओसी दिया. साथ ही इसके लिए जिम्मेदार दोषी पदाधिकारी-कर्मी को भी चिन्हित कर विस्तृत प्रतिवेदन दें 


ई-चालान लंबित रहने के बाद भी पटना डीटीओ ने दिया था एनओसी 

पटना परिवहन कार्यालय ने एक ऐसी गाड़ी का एनओसी दे दिया, जिस पर 1.24 लाख रू का ई चालान बकाया था. पटना डीटीओ उपेन्द्र कुमार पाल ने लंबित ई चालान वाली गाड़ी को दूसरे राज्य के लिए एनओसी दिया. इस आधार पर सरकार का पैसा बकाया रहने के बाद भी उक्त गाड़ी का झारखंड के लिए एनओसी निर्गत हो गया. पूरे मामले में एनआईसी में परिवहन विभाग का सॉफ्टवेयर संचालन करने वाले कर्मी, पटना डीटीओ कार्यालय के जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी सवालों के घेरे में हैं. पटना डीटीओ कार्यालय में लंबित चालान वाली गाड़ी का एनओसी दिए जाने के बाद हाल के वर्षों में जितने एनओसी दिए गए, सभी की समीक्षा की जरूरत महसूस होने लगी है. विभागीय सूत्र बताते हैं कि, जब पटना डीटीओ में इस तरह की गड़बड़ी हो सकती है तो दूसरे जिले के परिवहन कार्यालय में भी इस तरह का खेल की पूरी गुंजाइश है. गहराई से जांच हो तो कई डीटीओ की पोल खुल सकती है.

जून 2026 में कटा था ई-चालान 

मामला यह है कि पटना डीटीओ से निबंधित एक वाहन को झारखंड के लिए एनओसी जारी कर दिया गया. विभाग के पास यह जानकारी पहुंची कि, उक्त गाड़ी पर 26 जून 2026 को 124000 रु का ई-चालान कटा था. चालान की राशि जमा नहीं, इसी बीच 11 अगस्त 2026 को उक्त गाड़ी का DTO ऑफिस पटना से झारखंड राज्य के लिए NOC निर्गत कर दिया गया। पटना के जिला परिवहन पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार पाल के हस्ताक्षर से एनओसी जारी की गई. यानि, सरकार का पैसा लंबित रहने के बाद भी पटना डीटीओ कार्यालय ने जानबूझकर एनओसी दे दिया. जिससे राजस्व की क्षति हुई.

परिवहन विभाग ने कराया इंटरनल जांच...  

यह मामला परिवहन विभाग में पहुंचा, इसके बाद आंतरिक जांच कराई गई. जांच में पाया गया कि पटना के जिला परिवहन पदाधिकारी ने 11 अगस्त 2026 को पांच गाड़ियों का एनओसी दिया. इनमें से एक का चालान लंबित रहने के बाद भी एनओसी दे दिया गया. इसके पीछे तर्क दिया गया कि, एनओसी देते समय उक्त गाड़ी का बकाया ई-चालान सर्वर पर प्रदर्शित नहीं हो रहा था. इसी वजह से ई-चालान लंबित रहने के बाद भी एनओसी जारी किया गया. 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता