ब्रेकिंग
पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत✦पटना DTO उपेन्द्र पाल से शो-कॉज, परिवहन कमिश्नर ने पूछा- ई-चालान पेंडिंग होने के बाद भी आपने गाड़ी का NOC कैसे दिया ? सरकार के राजस्व का सीधा नुकसान कराया...✦Bihar News: SDO पत्नी और इंजीनियर पति ने दोनों हाथ से माल कमाया ! SVU की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना में दो फ्लैट और...✦आज फिर गायब रहे उमेश कुशवाहा, नीतीश कुमार गुस्से में हुए लाल, पूछा - कहां गया वो?✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लोहे की सीढ़ी; करंट से दो की मौत✦पटना DTO उपेन्द्र पाल से शो-कॉज, परिवहन कमिश्नर ने पूछा- ई-चालान पेंडिंग होने के बाद भी आपने गाड़ी का NOC कैसे दिया ? सरकार के राजस्व का सीधा नुकसान कराया...✦Bihar News: SDO पत्नी और इंजीनियर पति ने दोनों हाथ से माल कमाया ! SVU की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना में दो फ्लैट और...✦आज फिर गायब रहे उमेश कुशवाहा, नीतीश कुमार गुस्से में हुए लाल, पूछा - कहां गया वो?

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी

Patna High Court News: पटना हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस के एक सिपाही की बर्खास्तगी के मामले में अहम टिप्पणी की है। मानसिक बीमारी से पीड़ित कर्मचारी को नौकरी से हटाने के विभागीय फैसले पर अदालत ने सवाल उठाए हैं और इसे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम...

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna High Court News: बिहार पुलिस के एक सिपाही को मानसिक बीमारी के आधार पर नौकरी से बर्खास्त करने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ बताते हुए पुलिस अधिकारियों को जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है. जस्टिस पूर्णेंदु सिंह की एकलपीठ ने मुन्नी देवी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही.


मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता मुन्नी देवी के पति की नियुक्ति 5 फरवरी 1994 को बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुई थी. नौकरी के दौरान वह ‘स्किजोएफेक्टिव साइकोसिस’ नामक मानसिक बीमारी से पीड़ित हो गए थे. इसके बाद उनका इलाज कराया गया. इलाज के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें दोबारा ड्यूटी करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट घोषित कर दिया था.


इलाज के बाद फिट होने पर भी कर दिया बर्खास्त

चिकित्सकों से फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने के बावजूद पुलिस विभाग ने सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी. बताया गया कि हाईकोर्ट में उनकी रिट याचिका लंबित रहने के दौरान ही भागलपुर के तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक ने 9 अक्टूबर 2026 को पत्र संख्या 4798 जारी कर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया.


इस कार्रवाई में किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की राय भी नहीं ली गई थी. इसी बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए मुन्नी देवी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.


मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 20(4) और धारा 47 के प्रावधानों का उल्लेख किया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेवा में रहते हुए किसी कर्मचारी को दिव्यांगता होने पर सिर्फ इसी आधार पर नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जा सकता और न ही उसका पद घटाया जा सकता है.


अदालत ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम नहीं है, तो विभाग को उसके लिए समान वेतनमान और अन्य सेवा सुविधाओं के साथ किसी दूसरे उपयुक्त पद पर समायोजन की व्यवस्था करनी होगी.


सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी किया जिक्र

हाईकोर्ट ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के चर्चित रविंद्र कुमार धारीवाल मामले का भी हवाला दिया. इस फैसले में मानसिक दिव्यांगता से पीड़ित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को भेदभावपूर्ण माना गया था.


फिलहाल, महाधिवक्ता के आग्रह पर पटना हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है. अब इस मामले में आगे की सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देशों और पुलिस विभाग की कार्रवाई पर नजर रहेगी.