ब्रेकिंग
अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से नदवां पहुंचीं महिलाएं, गिद्दा डांस कर अपनी खुशी का किया इजहार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में VVIP और आम लोगों को मिलेगा एक जैसा खाना, 5 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, मेनू देखिये.. ✦Bihar News: मंत्री नीतीश मिश्रा की बड़ी पहल, नगर निकायों में बदलेगा खरीदारी का ट्रेंड...खादी और बिहारी उत्पादों को मिलेगी प्राथमिकता ✦SDM मैडम और इंजीनियर पति की अकूत संपत्ति का खुलासा, 7 ठिकानों पर रेड; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 50 हजार लीटर दूध से बन रहे रसगुल्ले, 500 कारीगर 300 चूल्हों पर बनाएंगे खाना✦अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से नदवां पहुंचीं महिलाएं, गिद्दा डांस कर अपनी खुशी का किया इजहार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में VVIP और आम लोगों को मिलेगा एक जैसा खाना, 5 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, मेनू देखिये.. ✦Bihar News: मंत्री नीतीश मिश्रा की बड़ी पहल, नगर निकायों में बदलेगा खरीदारी का ट्रेंड...खादी और बिहारी उत्पादों को मिलेगी प्राथमिकता ✦SDM मैडम और इंजीनियर पति की अकूत संपत्ति का खुलासा, 7 ठिकानों पर रेड; नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 50 हजार लीटर दूध से बन रहे रसगुल्ले, 500 कारीगर 300 चूल्हों पर बनाएंगे खाना

अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से नदवां पहुंचीं महिलाएं, गिद्दा डांस कर अपनी खुशी का किया इजहार

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब से कई महिलाएं तीन दिन का सफर तय कर नदवां पहुंचीं। महिलाओं ने शादी में जमकर डांस किया और शिवांगी को आशीर्वाद देने की बात कही।

बिहार न्यूज
अनंत सिंह का रील देखकर नदवां पहुंचीं पंजाबी महिलाएं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर बाढ़ के नदवां में जश्न का माहौल है। 25 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आज मेहंदी और संगीत की रस्म आयोजित की जा रही है। इस शादी में बिहार ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी मेहमान पहुंच रहे हैं। 


खास बात यह है कि अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से कई लोग उनकी बेटी को आशीर्वाद देने के लिए नदवां पहुंचे हैं। पंजाब से आई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर अनंत सिंह को देखा था और उनकी बेटी से मिलने की इच्छा हुई। जिसके बाद वे अपनी मर्जी से पंजाब से बिहार आई हैं।


महिलाओं ने बताया कि पंजाब से नदवां पहुंचने में उन्हें तीन दिन का समय लगा। वे अनंत सिंह से मिलने और उनकी बेटी शिवांगी को आशीर्वाद देने आई हैं। उनसे मिलने के बाद आज ही वो वापस पंजाब लौट जाएंगी।


पंजाब से आई महिलाओं ने शिवांगी की शादी की खुशी में जमकर डांस भी किया और अपनी खुशी जाहिर की। इस तरह नदवां में होने वाली इस शादी में बिहारी परंपराओं के बीच पंजाबी रंग भी देखने को मिल रहा है..

अनंत सिंह के एक बुलावे पर पंजाब से नदवां पहुंचीं महिलाएं, गिद्दा डांस कर अपनी खुशी का किया इजहार