ब्रेकिंग
Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...

Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

बिहार कांग्रेस 26 नवंबर को पटना में विशाल संविधान रक्षा मार्च आयोजित करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर सदाकत आश्रम में पटना महानगर और ग्रामीण-1 कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई।

Bihar News, Bihar Congress, Constitution Protection March, Samvidhan Raksha March, Patna Congress Meeting, Pradeep Narwal, Kumar Ashish Congress, Ajay Kumar Paswan, Chandan Kumar Congress, Sadakat Ash
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: 26 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में पटना महानगर एवं पटना ग्रामीण-1 कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार आशीष ने की। इस अवसर पर AICC के प्रभारी सचिव एवं बिहार सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल, AICC राष्ट्रीय सचिव डॉ अजय कुमार पासवान, जिला प्रभारी मिन्नत रहमानी एवं पटना ग्रामीण-1 के अध्यक्ष  चंदन कुमार सहित जिला के अन्य कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में 26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। पटना महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर  AICC  सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की आत्मा है। आज संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है।


बैठक में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 26 नवंबर का संविधान रक्षा मार्च जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक बनाया जाएगा।इस बैठक में प्रमुख रूप से शशांक शेखर, इन्द्रदीप चन्द्रवंशी, दौलत इमाम, मंजीत आनंद साहू,प्रकाश गुप्ता, कमलेश पांडे, एडवोकेट राजेश कुमार, पंकज यादव, डॉ विवेक यादव, बिमलेश तिवारी, आशुतोष शर्मा, निशांत करपटने,राजेश यादव, बंटी यादव सहित तमाम ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षगण उपस्थित थे।