ब्रेकिंग
बिहार में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों को मांगी रिपोर्ट✦RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बिहार में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों को मांगी रिपोर्ट✦RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद

RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने वीआईपी इलाके में स्थित बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद पुलिस की सुरक्षा...

RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में चोरों ने अब वीआईपी इलाकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. हिलसा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के बंद घर में बदमाशों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पूरे मकान को खंगालते हुए नकदी समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए. बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए हैं.


हैरानी की बात यह है कि शक्ति सिंह यादव का मकान हिलसा के बेहद संवेदनशील और वीआईपी इलाके में स्थित है. उनके घर के आसपास ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और न्यायिक पदाधिकारियों के सरकारी आवास हैं. ऐसे इलाके में चोरी की वारदात होने से पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.


छठ के बाद से बंद था घर

जानकारी के अनुसार, शक्ति सिंह यादव फिलहाल पटना में रह रहे हैं और हिलसा स्थित उनका निजी आवास बंद था. छठ पर्व से पहले घर की देखरेख के लिए एक युवक रहता था, लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद वह भी वहां से चला गया था. इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने बंद मकान को निशाना बनाया.


चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे सामान को खंगाल डाला. घटना में कितनी नकदी और कितने कीमती सामान की चोरी हुई है, इसका फिलहाल आकलन किया जा रहा है. बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मशीन भी खोलकर ले गए, ताकि उनकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन जाए.


शक्ति सिंह यादव ने पुलिस को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने स्थानीय थाना और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी. उन्होंने इस वारदात को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए.


शक्ति सिंह यादव ने कहा कि उनका निजी आवास एसडीओ, डीएसपी और जज के आवास के ठीक पास सड़क किनारे स्थित है. इसके बावजूद अपराधियों ने घर में घुसकर इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब अधिकारियों के आवास के आसपास ही ऐसी वारदात हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा.


घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और चोरों का सुराग जुटाने में लगी है.


हिलसा थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि घर में कोई सदस्य नहीं रह रहा था और छठ पर्व के बाद से मकान बंद था. बदमाशों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है.


शक्ति सिंह यादव ने चोरी की घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि घर के अंदर जिस तरह से सामान बिखरा हुआ मिला है, उससे लगता है कि बदमाशों ने कई घंटे तक मकान में रहकर तलाशी ली होगी.


उन्होंने सवाल उठाया कि जब उनका घर बीच बाजार में और अधिकारियों के आवास के ठीक सामने है, तो रात्रि गश्ती कर रही पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी. उन्होंने कहा कि अगर घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद होता तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी.


फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान का आकलन करने के साथ बदमाशों की पहचान में जुटी है. इस घटना के बाद हिलसा के स्थानीय लोगों और कारोबारियों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.