ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कई एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कई एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कई एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी है। कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली अब डिजिटल हो गई है।

Bihar Cabinet Meeting
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली को डिजिटल कर दिया गया है।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बैठक की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “आज से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में ई-कैबिनेट व्यवस्था की शुरुआत हो गई। अब कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पेपरलेस और नव तकनीक से लैस होगी।”



सरकार ने पटना में जलापूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्र प्रायोजित अमृत 2.0 मिशन के तहत पटना जलापूर्ति परियोजना के लिए 1,794.32 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे शहर में स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।



सरकार ने ग्राम कचहरियों को और अधिक सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य की प्रत्येक ग्राम कचहरी के प्रशासनिक व्यय की वार्षिक राशि 4,000 से बढ़ाकर 1 अप्रैल 2027 से 24,000 करने की स्वीकृति दी गई है। इससे ग्राम कचहरियों के सुचारु संचालन और स्थानीय न्याय व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।



सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज अंचल में 11.884 डिसमिल बिहार सरकार की भूमि पर SSB की 19वीं एवं 41वीं वाहिनी के वॉच टावर निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति दी गई है। 4,38,063 के भुगतान पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार को भूमि के स्थायी हस्तांतरण किया गया।



नालंदा के इस्लामपुर में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। मौजा-ब्रहगाँवा में 564.37 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु 382.23 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। 



सरकार ने समस्तीपुर को औद्योगिक विकास की नई सौगात दी है। खानपुर अंचल के तीन मौजों में कुल 480 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु 261.92 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी गई है। वहीं सरकार ने शेखपुरा के चेवाड़ा अंचल के तीन मौजों में कुल 250 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु 62.37 करोड़ की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता