ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जमकर उड़े रुपये, लोग नहीं समेट पाए तो झाड़ू से बुहारे गए नोट✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦बिहार JDU में संगठन का विस्तार, 3 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए गए✦BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जमकर उड़े रुपये, लोग नहीं समेट पाए तो झाड़ू से बुहारे गए नोट✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦बिहार JDU में संगठन का विस्तार, 3 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए गए✦BPSC ने फिर बदला AEDO भर्ती का विज्ञापन, अब इतने पदों पर होगी बहाली; जानिए कब से शुरू होगा आवेदन✦थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पितृत्व अवकाश

जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल

बिहार के जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक विकास कुमार दास के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि उसे ब्लाउज पहनाकर जेब में चेन रख दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

बिहार न्यूज
हफ्तेभर बाद एससी-एसटी थाना में केस दर्ज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को हाथ-पैर रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के कपड़े फाड़ दिए गए और उसे ब्लाउज पहनाकर उसकी जेब में चेन रख दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। पीड़ित की पहचान विकास कुमार दास के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है।


इस मामले में पीड़ित की पत्नी शोभा देवी ने 20 नवंबर को जमुई एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, घटना 12 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे की है। पत्नी ने गांव के दिनेश यादव और मुकेश यादव, पिता लालजीत यादव पर दुकान की बिक्री को लेकर हुए विवाद के बाद उनके पति को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।


दुकान की बिक्री को लेकर हुआ था विवाद

शोभा देवी के अनुसार, वो गांव में चाउमिन और पकौड़े की दुकान चलाते हैं। पास में ही दिनेश यादव और मुकेश यादव की भी दुकान है। उनकी दुकान पर अधिक ग्राहक आने और बिक्री अच्छी होने को लेकर दूसरे पक्ष के लोग नाराज रहते थे। इसी बात को लेकर दो दिन पहले कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उस दौरान जाति को लेकर भी अपमानजनक बातें कही गई थीं। पत्नी का दावा है कि इसी रंजिश में उनके पति पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की गई।


रात एक से तीन बजे तक की गई पिटाई

विकास के बाबा सहदेव रविदास ने बताया कि 12 नवंबर की रात विकास को घुमाने के बहाने घर से ले जाया गया था। इसके बाद उसे बंधक बनाकर रात करीब एक बजे से तीन बजे तक बेरहमी से पीटा गया। चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराने में परेशानी हुई। बाद में गांव और समाज के लोगों ने चंदा जुटाकर आर्थिक मदद की, जिसके बाद इलाज शुरू कराया गया।


केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

एससी-एसटी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि मामले में कांड संख्या 38/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, आरोपितों के फरार होने की बात सामने आ रही है।


पुलिस की लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना छठ पर्व के आसपास संज्ञान में आई थी। जानकारी के अनुसार, विकास घटना के दिन स्थानीय थाना भी पहुंचे थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। यदि मामले में पुलिस की ओर से किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता