Bihar News: जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया है. विस्तारित कमेटी में तीन नेताओं को प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में अध्यक्ष उमेश सिंह कुशावाहा की तरफ से पत्र जारी किया गया है.
उमेश कुशवाहा ने नौ नेताओं को महासचिव की सूची में शामिल किया है . वहीं 11 नए नेता सचिव बनाए गए हैं. प्रदेश कमेटी की विस्तारित सूची में जिन तीन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है उसमें नालंदा के रामचरित्र सिंह, वैशाली के विजय साहनी और औरंगाबाद के विश्वनाथ सिंह शामिल हैं.
बिहार प्रदेश महासचिव में विधायक रणधीर सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह के अलावे अमर कुमार चौधरी, डॉ अजय कुमार पूर्व विधान पार्षद, मुर्तजा अली कैसर, राजकुमार झा, रंगनाथ शर्मा, ओम प्रकाश सिंह सेतु शामिल हैं . वही मनीष कुमार को भी मुख्यालय प्रभारी आईटी के साथ-साथ प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है.





