ब्रेकिंग
जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦बिहार में भ्रष्ट अभियंता पर निगरानी का शिकंजा, पटना से भागलपुर तक 5 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उड़े लाखों रुपये? वायरल वीडियो में नोटों की बारिश का क्या है सच?✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦बिहार JDU में संगठन का विस्तार, 3 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए गए✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦बिहार में भ्रष्ट अभियंता पर निगरानी का शिकंजा, पटना से भागलपुर तक 5 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उड़े लाखों रुपये? वायरल वीडियो में नोटों की बारिश का क्या है सच?✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦बिहार JDU में संगठन का विस्तार, 3 नए प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 11 सचिव बनाए गए

जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण में 2023 के चर्चित जहरीली शराब कांड में विशेष उत्पाद न्यायालय ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस कांड में हरसिद्धि, सुगौली, तुरकौलिया और पहाड़पुर में 22 लोगों की मौत हुई थी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण में वर्ष 2023 में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या-1 ने मामले में चार आरोपितों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान अजय कुमार यादव, ललन यादव, राजेश सहनी और नवल किशोर यादव के रूप में हुई है।



विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय संख्या-1 ने मामले की सुनवाई के दौरान चारों को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। इसके बाद सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।



दरअसल, अप्रैल 2023 में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि, तुरकौलिया, पहाड़पुर और सुगौली थाना क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। इस घटना में कुल 22 लोगों की मौत हुई थी। जहरीली शराब कांड के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।



घटना के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। हरसिद्धि थाना सहित अन्य संबंधित थानों में भी मामले को लेकर केस दर्ज किए गए थे।



लंबी कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के बाद विशेष उत्पाद न्यायालय संख्या-1 ने चार अभियुक्तों को दोषी ठहराया। अदालत के इस फैसले को वर्ष 2023 के चर्चित जहरीली शराब कांड में महत्वपूर्ण न्यायिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता