ब्रेकिंग
विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦मंडप सजकर तैयार था, बारात भी पहुंच गई… लेकिन ऐन वक्त पर गायब हो गया दूल्हा! फिर लड़की वालों ने जो किया, हो गया बवाल✦पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦विजय सरकार पुरुष कर्मचारियों को देगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, जानिए बिहार में क्या है नियम✦किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित✦मंडप सजकर तैयार था, बारात भी पहुंच गई… लेकिन ऐन वक्त पर गायब हो गया दूल्हा! फिर लड़की वालों ने जो किया, हो गया बवाल✦पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत

किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित

चेन्नई के जैन दंपति वर्धमान जैन और राधिका जैन ने तिरुपति मंदिर को 208 करोड़ रुपये मूल्य के 121 किलो सोने और हीरे के आभूषण दान किए। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में दिए गए इस महादान में मुकुट समेत 46 कीमती आभूषण शामिल हैं।

तमिलनाडु न्यूज
जैन दंपति ने किया महादान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: चेन्नई के जैन दंपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में करीब 208 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण दान किए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में दंपति ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को यह भव्य दान सौंपा।


इस महादान में कुल 46 कीमती आभूषण शामिल हैं, जिन्हें नौ अलग-अलग सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान के लिए मुकुट, पद्म पादालु, सोने की चेन, रत्न जड़ित आभूषण और कई अन्य बेशकीमती गहने शामिल हैं। दान किए गए आभूषणों में 238.2 कैरेट के हीरे भी जड़े हुए हैं।


भगवान वेंकटेश्वर को 106 किलो सोने के आभूषण अर्पित

जैन दंपति ने कुल दान में से 106 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण भगवान श्रीवेंकटेश्वर को अर्पित किए। वहीं, देवी श्री पद्मावती अम्मावरु के लिए 15 किलोग्राम सोने से बनी विशेष पोशाक भेंट की गई। दान किए गए आभूषणों में सोने से बना बाघ का नाखून, आकर्षक मुकुट, विभिन्न डिजाइन की चेन और रत्नों से जड़े कीमती गहने भी शामिल हैं।


किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान

बताया जा रहा है कि भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक श्रद्धालु की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जैन दंपति के इस योगदान की सराहना की और मंदिर के प्रति उनकी श्रद्धा एवं उदारता के लिए आभार जताया।


जैन दंपति के इस महादान की चर्चा देशभर में हो रही है। 121 किलो सोने और हीरे से बने इन 46 आभूषणों को मंदिर की धार्मिक परंपराओं और विशेष अवसरों पर उपयोग के लिए महत्वपूर्ण भेंट माना जा रहा है।

किसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पितकिसी एक श्रद्धालु का अब तक का सबसे बड़ा दान: तिरुपति बालाजी को मिला 208 करोड़ का महादान, 121 KG सोना 238 कैरेट हीरा किया अर्पित

टैग्स