ब्रेकिंग
Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक समाप्त, परिसीमन विधेयक को मिली मंजूरी✦Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...✦Delimitation Bill: संसद के विशेष सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक समाप्त, परिसीमन विधेयक को मिली मंजूरी✦Bihar News: पटना के विकास भवन में निगरानी का बड़ा एक्शन! ₹4 हजार रिश्वत लेते नगर विकास विभाग के अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार✦विक्रमशिला पुल पर रास्ता बंद... दूल्हा-दुल्हन की बढ़ी परेशानी, कोई नाव तो कोई स्टीमर से पार कर रहा गंगा✦‘बिहार की प्रतिभा अब बिहार में ही निखरेगी’ मुफ्त JEE-NEET कोचिंग का होगा विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...

प्रखंड कार्यालय के बाहर फर्श पर बैठ गए नाराज 20 सूत्री अध्यक्ष, मनाने आए BDO भी अधिकारियों के साथ जमीन पर बैठे

सीवान के सिसवन प्रखंड मुख्यालय में कार्यालय नहीं मिलने से नाराज 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सदस्यों के साथ फर्श पर बैठकर विरोध करने लगे। उन्हें मनाने पहुंचे बीडीओ राजेश कुमार भी जमीन पर बैठ गए। जानिए क्या है पूरा मामला।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सीवान जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब कार्यालय उपलब्ध नहीं कराए जाने से नाराज 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह अपने सदस्यों और समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय के सामने फर्श पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। संजीव कुमार सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष भी हैं। उनके इस विरोध के बाद प्रखंड परिसर में काफी देर तक चर्चा होती रही।



बताया जाता है कि शुक्रवार को 20 सूत्री समिति की बैठक होनी थी। इसी सिलसिले में अध्यक्ष और समिति के सदस्य प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान अध्यक्ष ने कार्यालय की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई और सदस्यों के साथ फर्श पर बैठ गए।



संजीव कुमार सिंह और उनके समर्थकों का कहना था कि 20 सूत्री समिति का गठन हुए करीब दो साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक अध्यक्ष के लिए अलग कार्यालय की व्यवस्था नहीं की गई है। उनका आरोप था कि जिले के अन्य प्रखंडों में 20 सूत्री कार्यालय खुल चुके हैं, जबकि सिसवन में बार-बार मांग करने के बावजूद कार्यालय उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।



मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ राजेश कुमार अध्यक्ष और सदस्यों को मनाने पहुंचे। उन्होंने सभी से बैठक के लिए अंबेडकर सभागार में चलने का आग्रह किया। साथ ही प्रखंड में जगह की कमी का हवाला देते हुए बताया कि आवास कार्यालय में 20 सूत्री समिति का कार्यालय खोला जाएगा।



हालांकि, बार-बार आश्वासन मिलने से नाराज अध्यक्ष और उनके समर्थक अपनी मांग पर अड़े रहे और फर्श से उठने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद बीडीओ राजेश कुमार ने भी उनके साथ प्रखंड मुख्यालय के सामने फर्श पर बैठकर उन्हें मनाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रखंड के अन्य पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। घटना के बाद प्रखंड परिसर में लोगों के बीच इसकी चर्चा होती रही। अब देखना होगा कि 20 सूत्री अध्यक्ष की मांग पर प्रशासन कब तक कार्यालय की व्यवस्था करता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता