ब्रेकिंग
Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...✦Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...✦फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद भी नहीं बचेगा बिल्डर... धोखाधड़ी की तो 9% ब्याज के साथ लौटाने होंगे पूरे पैसे✦जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में की देरी तो भरना होगा जुर्माना... 1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम✦Bihar News : बिहार विधानसभा सचिवालय में आज तीन अहम बैठकें, दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ बैठकों का दौर, शाम 4 बजे जुटेंगे दलीय नेता✦Bihar News : 'अब होगी आर-पार की लड़ाई...', जेल जाने से पहले आनंद मोहन ने पूरे बिहार से समर्थकों को बुलाया, संकट में जेडीयू...✦Bihar News: शीतकालीन सत्र से पहले CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 28-29 नवंबर को DM-SP समेत सभी बड़े अधिकारियों से लेंगे कामकाज का हिसाब...✦फ्लैट की रजिस्ट्री के बाद भी नहीं बचेगा बिल्डर... धोखाधड़ी की तो 9% ब्याज के साथ लौटाने होंगे पूरे पैसे✦जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में की देरी तो भरना होगा जुर्माना... 1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम✦Bihar News : बिहार विधानसभा सचिवालय में आज तीन अहम बैठकें, दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ बैठकों का दौर, शाम 4 बजे जुटेंगे दलीय नेता

पत्नी की विदाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पटना में घंटों चला ‘शोले’ वाला फिल्मी ड्रामा

Bihar News: पटना के बाढ़ में पत्नी की विदाई की मांग को लेकर आकाश नाम का युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जान देने की धमकी के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक सामुदायिक भवन के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी पत्नी की विदाई कराने की मांग कर रहा था। उसने मांग पूरी नहीं होने पर टावर से कूदकर जान देने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने लगी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।



युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। उसके भाई प्रकाश कुमार ने बताया कि आकाश की शादी 20 नवंबर को बाढ़ के उमानाथ धाम में हुई थी। बुढ़नीचक की रहने वाली लड़की की नानी ने दोनों की शादी करवाई थी। शादी के बाद दुल्हन तीन दिनों तक ससुराल में रही।



प्रकाश कुमार के मुताबिक, इसके बाद लड़की की नानी और मौसी उसे अपने साथ ले गईं। उनका कहना था कि दुल्हन अब ससुराल में नहीं रहेगी। प्रकाश ने आरोप लगाया कि लड़की के मामा मिथुन ने आकाश के साथ मारपीट की। इसके बाद लड़की ने ससुराल लौटने से इनकार कर दिया।



प्रकाश ने यह भी दावा किया कि लड़की नाबालिग है। परिवार को जानकारी दी गई थी कि उसका दिल्ली में भी घर है। इसी जानकारी के आधार पर शादी हुई थी। आकाश का पैतृक घर मेउरा गांव में है। उसके पिता का नाम मंटू पंडित है।


आकाश की मां सरस्वती देवी ने बताया कि बहू की विदाई नहीं होने से नाराज होकर उनका बेटा मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उन्होंने बताया कि आकाश के पैर में पहले चोट लगी थी, जिससे फ्रैक्चर हो गया था और पैर में रॉड डाली गई है। पैर ठीक से नहीं मुड़ पाने के कारण लड़की का परिवार उसे विदा करने को तैयार नहीं है।



सरस्वती देवी के मुताबिक, आकाश दिल्ली में छोले-भटूरे की दुकान चलाता है। पूरा परिवार दिल्ली में रहता है और वहां उनका अपना घर भी है। वहीं, फायर ब्रिगेड के सब ऑफिसर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसे लगातार समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही थी। आखिरकार करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद युवक नीचे उतर आया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता