ब्रेकिंग
कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?✦Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?✦Bihar News: शादी की खुशियों के बीच ब्रेड टोस्ट बना जानलेवा मुसीबत! चाय के साथ खाते ही 6 लोग बीमार, गांव की दुकान पर जांच

Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...

बिहार के औरंगाबाद में पुलिस पर रिश्वत मांगने और पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। उपहारा के एक दुकानदार ने 70 हजार रुपये की मांग का दावा करते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग और CCTV साक्ष्य के साथ IG से शिकायत की है।

Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

औरंगाबाद : बिहार में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों और पुलिस कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG), मगध रेंज, गया से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने के कारण उसे एक आपराधिक मामले में झूठे तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मियों पर साक्ष्य को नजरअंदाज करने, गाली-गलौज करने और जुगाड़ के जरिए फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।


शिकायतकर्ता औरंगाबाद के निवासी हैं। वह उपहारा बाजार में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका कहना है कि उनकी दुकान उपहारा थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। वह लंबे समय से शांतिपूर्वक अपना व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन अब पुलिसिया कार्रवाई के कारण उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


70 हजार रुपये नहीं देने पर फंसाने का आरोप

मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में उपहारा थाना प्रभारी आकाशा कुमार, अनुसंधानकर्ता चंदन सागर, अंचल निरीक्षक एवं अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ-साथ रफीगंज अंचल निरीक्षक कार्यालय में पदस्थापित अंचल रीडर विशाल सिन्हा पर आपसी मिलीभगत का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उपहारा थाना कांड संख्या 120/26 में उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में उनसे 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। रुपये नहीं देने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाने लगी।


थाने से 500 मीटर दूर दुकान का CCTV फुटेज बना अहम साक्ष्य

इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को महत्वपूर्ण साक्ष्य बताया है। उनका आरोप है कि घटनास्थल से संबंधित सच्चाई सामने लाने में सीसीटीवी फुटेज अहम भूमिका निभा सकता है, लेकिन पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर इस साक्ष्य को नजरअंदाज किया। मनोज कुमार का कहना है कि जब उनकी दुकान थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर है, तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की निष्पक्ष जांच की जा सकती है। इसके बावजूद फुटेज को नजरअंदाज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।


गाली-गलौज और धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग देने का दावा

शिकायत में मनोज कुमार ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और जुगाड़ के माध्यम से उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस बातचीत से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने अपनी शिकायत के साथ साक्ष्य के रूप में संलग्न किया है।


IG से निलंबन और बर्खास्तगी की मांग

मनोज कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक, मगध रेंज, गया से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपों में नामजद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग उठाई है।

अब इस शिकायत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस विभाग मामले में निष्पक्ष जांच कराएगा? क्या सीसीटीवी फुटेज और कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच होगी? फिलहाल शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।