ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस टीम पर हमला... शराब केस के आरोपी को बीच रास्ते छुड़ा ले गए दबंग, हमले में दो सिपाही घायल✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?✦बिहार में पुलिस टीम पर हमला... शराब केस के आरोपी को बीच रास्ते छुड़ा ले गए दबंग, हमले में दो सिपाही घायल✦कॉमेडियन यश माहेश्वरी की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में एक और FIR दर्ज, LJP(R) प्रवक्ता ने थाने पहुंचकर की शिकायत✦बिहार से दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत: 13 जिलों से नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन; जानिए.. रूट और किराया?✦Bihar News : 70 हजार रुपये रिश्वत नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी? SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप; IG के पास पहुंचा मामला...✦RJD सांसद ने सरकार का कर दिया समर्थन, परिसीमन बिल को बताया आज के लिए जरूरी; अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?

बिहार में अगले 3 साल में शुरू होंगे 7 नए एयरपोर्ट, दो जगह बनेंगे ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे

बिहार में अगले तीन साल में सात नए हवाई अड्डे शुरू करने की तैयारी है। मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, रक्सौल, वीरपुर और सहरसा एयरपोर्ट को उड़ान योजना के तहत विकसित किया जाएगा। वहीं, सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में दो ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

Bihar Airport News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

 Bihar Airport News: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अगले तीन साल में राज्य में सात नए हवाई अड्डे शुरू करने की तैयारी है। इनमें मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, रक्सौल, वीरपुर और सहरसा के हवाई अड्डों को उड़ान योजना के तहत विकसित किया जाएगा। वहीं, सोनपुर और भागलपुर-मुंगेर क्षेत्र में अजगैबीनाथ धाम के नाम से दो ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में हवाई संपर्क बढ़ेगा और पर्यटन, व्यापार तथा आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।



सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी हवाई अड्डों के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण से लेकर टर्मिनल भवन और रनवे निर्माण तक की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में चल रही है।



मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे पर करीब 27.67 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल भवन और 31.20 करोड़ रुपये से रनवे का निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं, वाल्मीकिनगर में 27.15 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल भवन और 23.80 करोड़ रुपये से रनवे बनाया जाएगा। यहां संपर्क सड़क के लिए भी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।



रक्सौल हवाई अड्डे के लिए 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। अब इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है।



वहीं, वीरपुर में 88.83 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां 30.48 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल भवन और 28.42 करोड़ रुपये से रनवे का निर्माण होगा। सहरसा हवाई अड्डे के रनवे के निर्माण के लिए 12 एकड़ से अधिक जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस परियोजना पर करीब 42.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।



बिहार में दो नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण की भी योजना है। सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए 4228.61 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस परियोजना के लिए 1302 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।



इसके अलावा भागलपुर और मुंगेर क्षेत्र में अजगैबीनाथ धाम के नाम से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 3145 एकड़ से अधिक जमीन चिह्नित की गई है। इस परियोजना के लिए 1330 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।



दोनों ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं का प्रभाव आकलन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम चल रहा है। इन सात हवाई अड्डों के विकसित होने से बिहार में हवाई सेवाओं का विस्तार होगा और राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता