ब्रेकिंग
सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्जसहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज

पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

Patna News: पटना में इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरती कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा और अखंड भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

Bihar Politics
पटना में भव्य रथयात्रा
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर "हरे राम-हरे कृष्ण" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।



रथयात्रा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की विशेष आरती की। इसके बाद उन्होंने रथ के आगे की सड़क पर झाड़ू लगाकर परंपरा का निर्वहन किया और रथ की डोरी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मार्ग भक्तों से खचाखच भरा रहा। यात्रा मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गईं, जिन्हें तैयार करने के लिए पटना के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से भी कलाकार पहुंचे थे।



रथयात्रा के दौरान भगवान और श्रद्धालुओं पर लगातार पुष्पवर्षा की गई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ पर हेलिकॉप्टर से भी फूल बरसाए गए, जिससे पूरा वातावरण और अधिक दिव्य एवं मनमोहक हो गया। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक रथयात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और संकीर्तन के साथ यात्रा में शामिल होकर महाप्रभु के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करते रहे।



सीएम ने रथयात्रा की तस्वीरे एक्स पर शेयर करते हुए लिखा,“श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी से प्रारंभ होने वाली विश्वविख्यात रथ यात्रा की पावन परंपरा से जुड़ते हुए आज पटना स्थित श्री श्री राधा बांके बिहारी इस्कॉन मंदिर, बुद्ध मार्ग एवं गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ एवं पूजन कार्यक्रम में सहभागी बना। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की यह दिव्य रथ यात्रा श्रद्धा, सेवा, समरसता और लोकमंगल का अद्भुत संदेश देती है। जय जगन्नाथ!”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता