ब्रेकिंग
दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे✦दिल्ली में 3 हत्याएं कर काटी उम्रकैद, जेल से निकलते ही फिर किया ट्रिपल मर्डर; खगड़िया का सीरियल किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... इस रूट की कई ट्रेनें दिसंबर से फरवरी तक रहेंगी रद्द, उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी✦Bihar News : अनंत सिंह और आनंद मोहन के बाद अब राजबल्लभ यादव की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट से मिली रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 201 दिन की देरी पर घिरी बिहार सरकार✦रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है बिहार सरकार✦हम थूका हुआ चाटने नहीं जाएंगे… जेडीयू में वापसी पर अनंत सिंह का दो टूक जवाब, बोले- अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

परिसीमन के नाम पर बहुजन समाज की आवाज दबाने की साजिश सफल नहीं होगी: मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने परिसीमन और महिला आरक्षण के प्रस्तावों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने ओबीसी महिलाओं के लिए अलग सब-कोटा, मुस्लिम महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और बहुजन समाज के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार की कैबिनेट द्वारा मंजूर परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन प्रस्तावों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी वीआईपी महिला आरक्षण की पक्षधर है, लेकिन महिला सशक्तीकरण के नाम पर बहुजन समाज के राजनीतिक अधिकारों को कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 



उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में देश का राजनीतिक नक्शा बदलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को पीछे धकेलने की कोशिश हो रही है। सरकार को देश के सामने अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए।



मुकेश सहनी ने सवाल किया कि जब सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती है, तो इसे मौजूदा लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर लागू करने में क्या परेशानी है? इसके लिए परिसीमन और सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि की शर्त क्यों जोड़ी जा रही है? महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश की निर्वाचन व्यवस्था को बदलने की जरूरत आखिर किसे है? अगर मकसद महिलाओं को अधिकार देना है तो सरकार बिना राजनीतिक गणित बदले इसे लागू करे। महिलाओं के अधिकारों को परिसीमन की राजनीतिक प्रक्रिया से जोड़ना सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।



उन्होंने कहा कि कैबिनेट से मंजूर संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि और अधिकतम सदस्य संख्या 650 करने की बात है। राज्यों के बीच मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व को 2051 तक सुरक्षित रखने और निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं तय करने के लिए नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों के इस्तेमाल का प्रस्ताव है। 



उन्होंने कहा कि यह महज सीटें बढ़ाने का मामला नहीं है, बल्कि देश में राजनीतिक ताकत और प्रतिनिधित्व के संतुलन को प्रभावित करने वाला बड़ा फैसला है। सरकार बताए कि इस पूरी प्रक्रिया में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की रक्षा कैसे होगी?



बिहार की जाति आधारित गणना का हवाला देते हुए सहनी ने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग की आबादी 3,54,63,936 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी 4,70,80,514 है। दोनों को मिलाकर इनकी हिस्सेदारी 8,25,44,450 यानी लगभग 63.14 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति की आबादी 19.65 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति की आबादी 1.68 प्रतिशत है। जब बिहार की इतनी बड़ी आबादी पिछड़े और अतिपिछड़े वर्गों से आती है, तो उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व की अनदेखी कैसे की जा सकती है? आबादी हमारी, संघर्ष हमारा और वोट हमारा, लेकिन सत्ता और निर्णय लेने की प्रक्रिया में हिस्सेदारी किसी और की हो, यह व्यवस्था अब स्वीकार नहीं होगी।



उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के 106वें संविधान संशोधन में महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में एक-तिहाई आरक्षण का प्रावधान किया गया, लेकिन ओबीसी महिलाओं के लिए अलग सब-कोटा नहीं रखा गया। यह सामाजिक न्याय के नाम पर एक बड़ी विसंगति है। सवाल है कि क्या पिछड़ी और अतिपिछड़ी महिलाएं महिला नहीं हैं? क्या उनकी राजनीतिक भागीदारी का कोई महत्व नहीं है? मुस्लिम महिलाओं को भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उचित अवसर मिलना चाहिए। महिला आरक्षण का लाभ समाज के प्रभावशाली वर्गों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जब तक वंचित वर्गों की महिलाओं को अलग से प्रतिनिधित्व की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक महिला सशक्तीकरण का दावा अधूरा रहेगा।



मुकेश सहनी ने कहा कि परिसीमन आयोग की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करते समय सामाजिक संरचना, जनसंख्या और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाए। मुस्लिम बहुल, पिछड़ा वर्ग बहुल और वंचित समुदायों के क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध होगा। परिसीमन लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व मजबूत करने का माध्यम होना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने या किसी समाज की राजनीतिक ताकत कम करने का हथियार।



अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मौजूदा लोकसभा और विधानसभा सीटों पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए। ओबीसी महिलाओं के लिए अलग सब-कोटा तथा मुस्लिम महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए ठोस संवैधानिक प्रावधान किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल सत्ता में बैठे लोगों की जागीर नहीं है। यह मछुआरों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का भी है। 



मुकेश सहनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन सामाजिक न्याय की बलि देकर नहीं। महिलाओं को अधिकार भी चाहिए और हर समाज को हिस्सेदारी भी। बहुजन समाज की राजनीतिक आवाज दबाने की किसी भी कोशिश का सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक विरोध किया जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता