ब्रेकिंग
Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सावधान! बिसलेरी के पानी में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, FSSAI ने बिक्री पर लगाई रोक✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य

परिसीमन बिल पर बिहार में सियासी घमासान: JDU-LJP(R) ने किया समर्थन तो RJD बोली- सरकार के पास संख्या बल नहीं

Bihar Politics: बिहार में परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। संजय झा, चिराग पासवान और गिरिराज सिंह ने विधेयक का समर्थन किया है। वहीं, राजद ने दावा किया है कि सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: परिसीमन विधेयक को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष जहां इसे महिला आरक्षण और बढ़ती आबादी के अनुपात में निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए जरूरी बता रहा है, वहीं विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने विधेयक के पारित होने पर सवाल उठाए हैं। जदयू, भाजपा और लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने प्रस्ताव के समर्थन में अपनी दलीलें दी हैं, जबकि राजद सांसदों का दावा है कि केंद्र सरकार के पास विधेयक पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है।



जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि देश में परिसीमन होना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट करने को कहा कि वह महिला आरक्षण के पक्ष में है या नहीं। संजय झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को महिलाओं के सशक्तीकरण से ज्यादा अपने परिवार की चिंता है।



उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में निर्वाचन क्षेत्रों की आबादी में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में परिसीमन की जरूरत है। उनके मुताबिक, प्रस्ताव के तहत प्रत्येक राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ सकती है और बढ़ी हुई सीटों में महिला आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है, इसलिए इसका विरोध करने का कोई औचित्य नहीं है।



केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिसीमन प्रस्ताव को अच्छा बताते हुए कहा कि इससे देश के सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में मतभेद की ओर इशारा करते हुए कहा कि गठबंधन के कई घटक दलों का सरकार के प्रस्ताव का समर्थन करना उसके भीतर दरार को दर्शाता है।



दूसरी ओर, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने परिसीमन विधेयक के संसद से पारित होने की संभावना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ दलों के समर्थन की खबरों के आधार पर सत्ता पक्ष यह माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है कि उसके पास पर्याप्त संख्या बल है।



सुधाकर सिंह ने दावा किया कि सरकार के पास विधेयक पारित कराने के लिए जरूरी संख्या बल नहीं है और यह विधेयक पास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक माहौल बनाने से सांसद अपने सिद्धांतों और नीतियों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर दबाव बनाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया।



फिलहाल, परिसीमन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सत्ता पक्ष इसे महिला आरक्षण और बढ़ती आबादी के अनुरूप प्रतिनिधित्व बढ़ाने की पहल बता रहा है, जबकि राजद इसके पारित होने के लिए सरकार के पास जरूरी संख्या बल होने के दावे को चुनौती दे रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता