ब्रेकिंग
संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट

संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य

Delimitation Bill 2026: परिसीमन विधेयक-2026 संसद से पास होते ही परिसीमन आयोग का गठन किया जाएगा। आयोग में तीन सदस्य होंगे और इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे।

Delimitation Bill 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Delimitation Bill 2026: संसद के आगामी विशेष सत्र में पेश होने वाले परिसीमन विधेयक-2026 में परिसीमन आयोग के गठन, उसके सदस्यों की नियुक्ति और कार्यप्रणाली को लेकर कई अहम प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत परिसीमन आयोग में तीन सदस्य होंगे। आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे, जिनकी नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।



आयोग के अन्य सदस्यों में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) या उनके द्वारा नामित चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, संसद से विधेयक पारित होते ही परिसीमन आयोग का गठन कर दिया जाएगा। आयोग का कार्यकाल केंद्र सरकार अधिसूचना जारी कर तय करेगी। जरूरत पड़ने पर आयोग के अनुरोध पर कार्यकाल बढ़ाने का भी प्रावधान होगा।



विधेयक में राज्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका और नियुक्ति को लेकर भी प्रावधान किए गए हैं। सामान्य तौर पर संविधान के अनुच्छेद 243K के तहत राज्यपाल द्वारा नियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त आयोग के सदस्य होंगे। हालांकि, मेघालय और नागालैंड के मामले में इस उद्देश्य के लिए राज्यपाल द्वारा नामित व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका निभाएगा।



जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण परिसीमन को लेकर विशेष व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। सरकारी अधिकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा की उन सीटों के परिसीमन की जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग निभाएगा, जो फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आती हैं। हालांकि, इन निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन तभी पूरा किया जाएगा, जब भविष्य में संबंधित क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे से बाहर होगा।



परिसीमन विधेयक के साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए राज्यों में संविधान संशोधन विधेयक को समानांतर रूप से मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।



सरकारी अधिकारी के मुताबिक, संविधान संशोधन विधेयक को कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों की मंजूरी दिलाने की बात है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संवैधानिक अनिवार्यता नहीं, बल्कि परंपरा के तौर पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया है।



इस तरह प्रस्तावित परिसीमन विधेयक-2026 में आयोग के गठन, सदस्यों की नियुक्ति, कार्यकाल और जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष व्यवस्था से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। वहीं, 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी को भी इस प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता