ब्रेकिंग
पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला

खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट

भोजपुर में हजारों फर्जी चालान के जरिए करोड़ों रुपये की बालू की अवैध निकासी का आरोप लगा है। खनन अधिकारियों और NIC की भूमिका पर सवाल उठे हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने छह सदस्यीय जांच टीम गठित की है।

Bhojpur Sand Scam, Bihar Sand Mining Scam, Bhojpur News, Bihar News, Illegal Sand Mining Bihar, Fake E Challan, Sand Mafia Bihar, Bhojpur Mining Department, Bihar Mining Department, GPS Tampering, NIC
© self
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: भोजपुर में बालू के अवैध खेल का खुलासा हुआ है. आरोप है कि खनन अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रू की बालू निकाल लिया गया. फर्जी चालान के माध्यम से बालू का अवैध धंधा किया गया. इस संबंध में जब शिकायत की गई,तब भी खनन विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे. इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से लेकर खान सचिव और एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने के बाद भोजपुर के जिलाधिकारी ने जांच टीम का गठन किया है. कमेटी ने जांच शुरू किया है, रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है. 


जिलाधिकारी ने छह सदस्यीय जांच टीम बनाई

जिलाधिकारी भोजपुर ने 22 नवंबर 2026 को जांच टीम का गठन किया है. आपदा प्रबंधन के एडीएम को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर आरा, आरा एसडीपीओ-1, खनिज विकास पदाधिकारी भोजपुर और डीआईओ एनआईसी को मेंबर बनाया गया है. जिलाधिकारी ने जांच टीम से कहा है कि विभिन्न बालू घाटों, चालान –जीपीएस,परिवहन संबंधी कागजातों की गहनता से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराएं,ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. 


एनआईसी की भूमिका पर भी उठाए सवाल 

जिलाधिकारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें संदेश थाना क्षेत्र के बालू घाट-12 के के-लाईसेंस के नाम पर हजारो फर्जी चालान जारी करने, जीपीएस में छेड़छाड़ करने के आरोप हैं. शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगााया गया है कि एनआईसी के पदाधिकारी की भी इसमें मिलीभगत है. 


जानें पूरा मामला.........

भोजपुर जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने एनजीटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि जिले के संदेश थाना क्षेत्र के 12 नंबर बालू घाट द्वारा फर्जी चालान काटने एवं विभागीय मिलीभगत की जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि भोजपुर जिले के 12 नंबर बालू घाट के संचालक भारी गड़बड़ी करा रहे हैं. यहां पर बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है. इनके द्वारा के-लाइसेंस के नाम पर चालान काटा जा रहा है,जबकि गाड़ियां घाट पर नहीं आ रही हैं. चालान 12 नंबर घाट का दिया जा रहा जबकि बालू की लोडिंग कहीं और से कराई जा रही है.  

आरोप लगाया गया है कि, पिछले 15 दिनों के अंदर हजारों गाड़ियों का फर्जी चालान काटा गया है. 29 अक्टूबर 2026 को 500 से अधिक गाड़ियों का चालान काटा गया है. गाड़ी घाट पर नहीं जा रही, फिर भी चालान काटा जा रहा है. 17 नवंबर 2026 को भी एक बार 100 गाड़ी ,दूसरी बार 128 गाड़ियों का फर्जी चालान काटा गया है. के-लाइसेंस के स्टॉक प्वाइंट पर बालू नहीं है,लेकिन उसी आईडी पर सैकड़ों चालान जारी किए गए हैं. खनन  विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, 4 एजेंसी के नाम पर 500 से अधिक चालान काटे गए हैं. ये सभी चालान गाड़ी को घाट पर आए बिना काटे गए हैं. आरोप लगाया है कि स्थानीय खनन पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल किया जा रहा है. 


शिकायतकर्ता ने कहा है कि, पूरे मामले की सच्चाई का पता के-लाइसेंस के स्टॉक प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा गाड़ियों के वीएलटीडी जीपीएस की जांच कर लगाई जा सकती है. इस संबंध में हमने भोजपुर जिले के खनन अधिकारियों को सूचना दिया,फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में संवेदक और खनन अधिकारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है. एनडीटी के अध्यक्ष से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने इस संबंध में खनन विभाग के प्रधान सचिव से लेकर य अदिकारियों को कार्रवाई का आग्रह किया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता