ब्रेकिंग
Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क

पड़ोसन ने शादी का झांसा देकर युवती को राजस्थान में बेचा, 21 दिन बाद रेलवे स्टेशन से मिली

Bihar Crime News: बिहार के बगहा में शादी का झांसा देकर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। 21 दिनों से लापता युवती को पठखौली पुलिस ने बगहा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बगहा में शादी का झांसा देकर एक युवती को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर राजस्थान में बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में 21 दिनों से लापता युवती को पठखौली पुलिस ने बगहा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।



पुलिस के अनुसार, युवती को बगहा से गोरखपुर और फिर राजस्थान के जयपुर ले जाने की जानकारी मिली थी। आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई का दबाव बढ़ने पर आरोपितों ने युवती को छोड़ दिया, जिसके बाद उसे बरामद कर लिया गया।



मामले में युवती की मां ने 6 नवंबर को पठखौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि 6 नवंबर की रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाली सुनैना देवी ने उनकी बेटी को फोन कर गांधीनगर चौक के पास बुलाया था। इसके बाद सुनैना देवी, उसके भाई विजय और विजय की पत्नी की कथित मिलीभगत से युवती को राजस्थान के झालावाड़ जिले के साकड़िया गांव निवासी राजू के हाथों बेच दिया गया।



प्राथमिकी के मुताबिक, युवती को गाड़ी में बैठाकर गोरखपुर की ओर ले जाया गया। आरोप है कि रास्ते में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने कब्जे में रखा गया और राजू से जबरन शादी कराने का दबाव बनाया गया। युवती ने फोन के माध्यम से अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी भी दी थी। हालांकि, इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका।



पठखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया था। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दबाव में आरोपितों ने युवती को मुक्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे बगहा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।



थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता