ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी समेत फरार हुए अपहरण का आरोपित, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान अपहरण का आरोपी हथकड़ी समेत पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर से पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की पहचान पारू थाना क्षेत्र निवासी मिंटू मालिक के रूप में हुई है। वह साहेबगंज थाना क्षेत्र में लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी बताया जा रहा है।



जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपी को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।



घटना के समय कोर्ट परिसर में मौजूद चाय दुकानदार राजू ने आरोपी को भागते देखा। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।



घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों में भी उसकी खोजबीन की जा रही है। कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से हथकड़ी में लाए गए आरोपी के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता