ब्रेकिंग
पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला

पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ajit Kumar Mehta Death: समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार रात नोएडा के कैलाश अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे चार बार समस्तीपुर से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए थे।

Ajit Kumar Mehta Death
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ajit Kumar Mehta Death: समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का निधन हो गया। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में शुक्रवार की रात नोएडा के कैलाश अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई वर्षों से दिल्ली में अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।



प्रो. अजीत कुमार मेहता समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 1978, 1980, 1996 और 1998 में लोकसभा में समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले वे बीआईटी मेसरा में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे।



उनकी राजनीतिक पहचान वर्ष 1978 में हुए लोकसभा उपचुनाव से बनी। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के 1977 में समस्तीपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित होने और 1978 में इस्तीफा देने के बाद हुए उपचुनाव में प्रो. मेहता ने कांग्रेस प्रत्याशी तारकेश्वरी सिन्हा को पराजित किया था। इस जीत के बाद वे काफी सुर्खियों में आए। इसके बाद 1980 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं, 1996 और 1998 में भी समस्तीपुर से सांसद निर्वाचित हुए।



उनके निधन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद शांभवी, जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय और विधायक अश्वमेघ देवी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने उनके निधन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता