ब्रेकिंग
सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....

सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

निबंधन विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। डीए केस में आरोपी बृजबिहारी शरण को बिना स्पष्ट क्लीनचिट अररिया में फील्ड पोस्टिंग दे दी गई। जबकि उसी आदेश से सशर्त निलंबनमुक्त हुए दो अन्य अधिकारी बर्खास्त हो चुके हैं।

मोतिहारी जिला अवर निबंधक,निबंधन विभाग,Corrupt Officer News, Bihar Corruption News, Bihar Registration Department, Bihar Nibandhan Vibhag, Brij Bihari Sharan, Araria District Sub Registrar, Araria News
© Google
Viveka Nand
8 मिनट

Corrupt officer news: निबंधन विभाग ने वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित तीन जिला अवर निबंधकों को एक ही पत्र से सशर्त निलंबनमुक्त किया था. शर्त थी कि ''जब तक कोर्ट का कोई फैसला न आ जाए तब तक इन आरोपियों की फील्ड पोस्टिंग नहीं''. इस शर्त के साथ निलंबनमुक्त किए गए करप्शन केस के दो आरोपी मणिरंजन और उमलेश प्रसाद सिंह को आगे चलकर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, जबकि तीसरे बृजबिहारी शरण को विभागीय कार्यवाही या न्यायालय से क्लिनचिट मिले बिना, जुलाई 2026 में फील्ड पोस्टिंग दे दी गई. 


सम्राट सरकार की प्रतिष्ठा डूबोने में जुटा निबंधन विभाग 

फील्ड पोस्टिंग पाए तीसरे जिला अवर निबंधक बृजबिहारी शरण के खिलाफ निबंधन विभाग ने 2 जून 2022 में ही विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया था. विभागीय कार्यवाही का फलाफल क्या निकला...इसकी जानकारी किसी के पास नहीं। इसी बीच भ्रष्टाचार केस के आरोपी बृजबिहारी शरण को अररिया का जिला अवर निबंधक  बना दिया गया. एक ही अधिसूचना से तीन अधिकारी सशर्त निलंबनमुक्त हुए,दो बर्खास्त हो गए,तीसरे को फील्ड पोस्टिंग मिलने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर किस परिस्थिति में ऐसा हुआ? क्या विभागीय कार्यवाही में आरोपी बृजबिहारी शरण को क्लिनचिट मिला ? क्या न्यायालय से कोई आदेश आया ? अगर नहीं तो फिर दागी को फील्ड पोस्टिंग देकर करप्शन के खिलाफ सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान की जानबूझकर हवा क्यों निकाली गई ? क्या सम्राट सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है?  


करप्शन केस में बृज बिहारी शरण हुए थे सस्पेंड 

निबंधन विभाग ने 21 अक्टूबर 2022 को अधिसूचना सं- 5584 जारी किया था. उक्त पत्र में कहा गया कि बृज बिहारी शरण जिला अवर निबंधक (मोतिहारी) के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस  सं-5/22 दर्ज किया गया. इस आरोप में इन्हें 21 फरवरी 2022 के प्रभाव से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. साथ ही इनका मुख्यालय जिला अवर निबंधन कार्यालय कैमूर निर्धारित किया गया. इस पत्र के माध्यम से करप्सन केस के आरोपी  बृजबिहारी शरण, उमलेश प्रसाद सिंह, और मणिरंजन को एक साथ निलंबन मुक्त किया गया.

निलंबन मुक्त कर निबंधन कार्य से अलग रखा गया था

निबंधन विभाग की इसी अधिसूचना में सशर्त निलंबन मुक्त किए गए इन सभी जिला अवर निबंधकों को निबंधन कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया गया था. विभाग ने इन तीनों जिला अवर निबंधकों को निलंबन मुक्त कर इथेनॉल प्लांट में ड्यूटी लगा दिया. बृज बिहारी शरण को निलंबन मुक्त कर सहायक निबंधन महानिरीक्षक भागलपुर प्रमंडल में नवसृजित अवर निबंधक के पद पर पदस्थापित कर बांका आसवनी इथेनॉल के movement के अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी गई थी. 

जब तक फैसला न आ जाय, फील्ड पोस्टिंग नहीं -निबंधन विभाग 

निबंधन विभाग ने इसी अधिसूचना में स्पष्ट किया था कि, निकट भविष्य में बृजबिहारी शरण समेत इन तीनों पदाधिकारियों का फील्ड़ पोस्टिंग करना उचित नहीं होगा, जबतक की, न्यायालय का न्याय निर्णय प्राप्त न हो जाए.निबंधन विभाग के मंत्री और सचिव ने बजाप्ता इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया था. 


बिना आरोप मुक्त हुए बृज बिहारी शरण को अररिया का जिला अवर निबंधक बनाया

निबंधन विभाग ने 25 जुलाई 2026 को अधिसूचना सं- 4661 जारी किया. इस अधिसूचना के तहत जिला अवर निबंधन सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया. इस लिस्ट में आठवें नंबर पर बृजबिहारी शरण का भी नाम है. जिन्हें मुख्यालय से स्थानांतरित कर जिला अवर निबंधक अररिया के पद पर पदस्थापित कर फील्ड पोस्टिंग दे दी गई. 2022 से जुलाई 2026 तक जिन्हें फील्ड पोस्टिंग से दूर रखा गया, बजाप्ता आदेश जारी किया गया था, उन्हें चुपके से फील्ड पोस्टिंग देकर विभाग ने अपने ही कायदे-कानून को रद्दी की टोकरी में डाल दिया. अब यह खेल कैसे हुआ, समझा जा सकता है. 


क्या कहते हैं आरोपी जिला अवर निबंधक? 

इस संबंध में हमने करप्शन केस के आरोपी जिला अवर निबंधक बृजबिहारी शरण से सवाल किया. उनसे पूछा गया कि क्या विभागीय कार्यवाही में आपको आरोप मुक्त किया गया है? कोर्ट ने आपकी फील्ड पोस्टिंग को लेकर कोई आदेश दिया है ? इस सवाल का स्पष्ट तौर पर जवाब देने से बचते रहे. हालांकि उन्होंने कहा कि विभाग ने उन्हें अररिया का जिला अवर निबंधक बनाया है. इसके पहले वे मुख्यालय में जिला अवर निबंधक के पद पर पदस्थापित थे. 


सशर्त निलंबन मुक्त हुए बृजबिहारी को फील्ड पोस्टिंग, दूसरे अधिकारी मणिरंजन बर्खास्त 

करप्शन केस के आरोपी तत्कालीन जिला अवर निबंधक समस्तीपुर मणिरंजन को भी बृजबिहारी शरण के साथ ही सशर्त निलंबनमुक्त किया गया था. इनके खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने 16 दिसंबर 2021 को कांड सं-6 दर्ज किया था. मणइरंजन के खिलाफ एसवीयू ने 1 करोड़ 62 लाख 36 हजार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था. इस आरोप में इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाई गई। इस आलोक में निबंधन विभाग ने कैबिनेट से स्वीकृति के बाद 17 जून 2026 को आरोपी अवर निबंधक मणिरंजन को सेवा से बर्खास्तगी का दंड दे दिया . यानि मणिरंजन बर्खास्त कर दिए गए। 


बृजबिहारी के साथ सशर्त निलंबन मुक्त हुए उमलेश सिंह भी हुए बर्खास्त 

पूर्णिया के तत्कालीन जिला अवर निबंधक उमलेश प्रसाद सिंह भी उसी पत्र में सशर्त निलंबनमुक्त हुए थे. इनके खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने 12 फरवरी 2022 को कांड सं-6/22 दर्ज किया था. इन पर आय से 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार 835 रू अधिक अर्जित करने के आरोप थे. इस मामले में विभागीय कार्यवाही चलाई गई। निबंधन विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने के बाद 24 अगस्त 2024 को आरोपी जिला अवर निबंधक उमलेश प्रसाद सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद इनके द्वारा दायर पुनर्विलोकन अर्जी को भी निबंधन विभाग ने 28 जनवरी 2025 को खारिज कर दिया था. 


बृजबिहारी शरण के खिलाफ 2 जून 2022 को शुरू हुई थी विभागीय कार्यवाही  

मोतिहारी के तत्कालीन जिला अवर निबंधक बृजबिहारी शरण के खिलाफ निबंधन विभाग ने 2 जून 2022 को विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया था. विभागीय संकल्प में कहा गया था कि, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के तत्कालीन जिला अवर निबंधक बृजबिहारी शरण के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने 2 फरवरी 2022 को कांड सं- 05 दर्ज किया था. जिला अवर निबंधक शरण के खिलाफ विजिलेंस ने आय से 1 करोड़ 29 लाख 55 हजार 408 रू अधिक अर्जित करने का डीए केस किया था. विजिलेंस ने निबंधन विभाग को जो रिपोर्ट दिया, उसमें उल्लेख किया गया कि इनके ठिकानों पर की गई छापेमारी में 10 लाख 26 हजार 500 रू नकद, 24 लाख 40 हजार,नौ सौ अडातालीस हजार रू के गहने ,जमीन के तीन दस्तावेज, विभिन्न बैंक में 8 अकाउंट और एक लॉकर के साथ-साथ विभिन्न वित्तीय संस्थानों में निवेश के प्रमाण मिले . इस आरोपों में निबंधन विभाग ने विभागीय. कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया. मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया. 2 जून 2022 को संकल्प जारी किया था. विभागीय कार्यवाही का फलाफल क्या हुआ..इसका कोई अता-पता नहीं. यानि बिना क्लिनचिट मिले सशर्त निलंबनमुक्त किए गए डीए केस के आरोपी को फिर से मैदान में उतार दिया गया. 


करप्शन केस के तीन अवर निबंधकों की फील्ड पोस्टिंग पर रोक का साक्ष्य 


सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....


उमलेश प्रसाद सिंह की बर्खास्तगी का प्रमाण 

सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....


मणिरंजन को भी बर्खास्त किया गया


सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....


बृजबिहारी शरण के खिलाफ विभागीय जांच का साक्ष्य


सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता