ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

मंत्री विजेन्द्र यादव के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने 'अग्निपथ' पर उठाए सवाल, कहा- एक बार फिर से भारत सरकार को इस पर करना चाहिए विचार

PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार समेत अन्य प्रदेशों में भी उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार के इस फैसले के खिलाफ बिहार के कई जिलों में ट्रेन को भी आग के हवाले

मंत्री विजेन्द्र यादव के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने 'अग्निपथ' पर उठाए सवाल, कहा- एक बार फिर से भारत सरकार को इस पर करना चाहिए विचार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार समेत अन्य प्रदेशों में भी उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार के इस फैसले के खिलाफ बिहार के कई जिलों में ट्रेन को भी आग के हवाले किया गया है। ट्रैक और रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। यही नहीं नवादा के बीजेपी दफ्तर को भी आग के हवाले किया गया है। चारों ओर हो रही हिंसा की इस घटना पर बिहार के मंत्री विजेन्द्र यादव के बयान के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान भी सामने आया है। उपेंद्र कुशवाहा ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती को लेकर प्रस्तावित बदलाव पर भारत सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए।


जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उपेन्द्र कुशवाहा ने यह लिखा है कि "सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती को लेकर प्रस्तावित बदलाव #Agnipath, #Agniveers योजना पर भारत सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।" बता दें कि इससे पहले बिहार के मंत्री विजेन्द्र यादव का बयान सामने आया था। नीतीश सरकार के मंत्री ने इस योजना पर सवाल खड़े किए थे। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा था कि अगर विरोध हो रहा है तो सरकार को बात करनी चाहिए। 


मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार को इस संबंध में लोगों से राय लेनी चाहिए थी लोगों से बैठकर बात करनी चाहिए थी और जब चारों तरफ विरोध हो रहा है तब अब  इनके यूनियन से बात करनी चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार को केंद्र सरकार की अग्निवीर भर्ती को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में युवाओं का उग्र प्रदर्शन हो रहा है। बिहार के कई जिलों में भी आज जमकर हंगामा हुआ।  


छात्रों के बवाल को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों को भी उतारा गया। कुछ जगहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह तोड़फोड़ की और आगजनी भी की।अलग-अलग इलाकों में ट्रेनों को रोका जा रहा है। गोपालगंज और छपरा में ट्रेन की बोगी में आग लगाई गयी। छात्रों के इस बवाल और उग्र प्रदर्शन के बीच नीतीश कुमार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सवाल उठाया है। 


 जेडीयू के वरीय नेता विजेंद्र यादव ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले पर एक बार विचार करना चाहिए। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को इसपर आम राय लेनी चाहिए और लोगों के साथ बैठकर इस संबंध में बातें भी करनी चाहिए। यदि कही विरोध हो रहा है तो इसके यूनियन या संगठनों से तुरंत बातचीत की जानी चाहिए। वही अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी अग्निपथ योजना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती को लेकर प्रस्तावित बदलाव पर भारत सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए।