ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड चुनाव: PM मोदी की रैली पर हेमंत ने साधा निशाना, पूछा- युवाओं को क्यों नहीं मिला रोजगार

RANCHI: पीएम नरेंद्र मोदी के गुमला और डालटेनगंज चुनावी सभा के बाद जेएमएम ने पीएम पर निशाना साधा है. जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कई सवाल किया हैं. पूछा कि झारखंड

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: पीएम नरेंद्र मोदी के गुमला और डालटेनगंज चुनावी सभा के बाद जेएमएम ने पीएम पर निशाना साधा है. जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कई सवाल किया हैं. पूछा कि झारखंड में 5 साल बीजेपी के सरकार रहने के बाद भी यहां के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला हैंं. 

इन सवालों का मांगा जवाब

हेमंत ने कहा कि आपके सरकार में सीएनटी/एसपीटी भूमि में संशोधन की कोशिश हुई, किसानों ने आत्महत्या की, स्थानीय को अधिकार नहीं मिला, व्यापारियों को व्यथित होना पड़ा, हज़ारों स्कूल बंद हुए और शराब की हज़ारों दुकानें खुली है इस पर पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए. 

रघुवर का मतलब ''कुशासन''

23 नवंबर को सीएम रघुवर दास ने कहा था कि जेएमएम का मतलब ‘’मुद्रा मोचन पार्टी’’ होता है. इस पर पलटवार करते हुए हेमंत ने ट्वीट किया कि ‘’रघुवर शासन का मतलब पूछिए -हर झारखंडी युवा ‘कुशासन’ कहेगा. आज इसी कुशासन के खिलाफ झारखंडी युवाओं ने आवाज बुलंद करते हुए, भाजपा को बता दिया है कि बदलाव अब हो कर रहेगा. मोदी जी के पीछे अपना चेहरा छिपाने वाले रघुवर के खिलाफ आज युवाओं ने जंग का ऐलान कर दिया है. आज फिर मोदी जी ने झारखंडियों का अपमान किया है. कुछ महीने पहले रघुवर दास ने लाखों का सूट बूट पहन दुबई में कहा था की हम झारखंड से आपके लिए ड्राइवर/पलंबर भेजेंगे. क्या झारखंडी ड्राइवर बनने के लिए पैदा हुए हैं - क्या यही उनका सपना है-जवाब है नहीं.’’

टैग्स