ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड चुनाव: बागी बजाएंगे BJP की बैंड, कई सीटिंग विधायक निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को 52 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी. इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का पता साफ कर दिया गया. लेकिन यह विधायक पार

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को 52 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी. इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का पता साफ कर दिया गया. लेकिन यह विधायक पार्टी की बात मानने को तैयार नहीं है. बताया जा रहा है कि टिकट बंटवारे में रघुवर दास की मनमर्जी चली हैं. यही कारण है कि रघुवर से पंगा लेने वाले मंंत्री सरयू राय के नाम की घोषणा नहीं की गई, जबकि जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी गई. वही, सरयू राय जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ते हैं.

कुछ हैरान तो कुछ बैंड बजाने को तैयार

अचानक टिकट कटने से कई विधायक हैरान हैं. हैरानी की बात यह है कि दूसरे दलों से कुछ दिन पहले ही भाजपा में आए 5 से अधिक विधायकों को एक झटके में ही पार्टी ने टिकट दे दिया, लेकिन वर्तमान विधायकों के मेहनत को दरकिनार कर दिया. अब ये विधायक भाजपा को बैंड बजाने के लिए तैयार हैं. कुछ दूसरी पार्टियों से टिकट की फिराक में हैं तो कुछ निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है. 


टिकट नहीं मिला तो क्या हुआ लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने सिंदरी के विधायक रहे फुलचंद मंडल को महत्व नहीं दिया. वहां से इस बार इंद्रजीत महतो को टिकट दे दिया. लेकिन फुलचंद ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी हैं. राजद छोड़कर गिरिनाथ सिंह भाजपा में शामिल हुए थे. लेकिन उनका भाजपा ने गढ़वा से टिकट काट दिया. इस फैसले से वह हैरान हैं. सिमरिया से विधायक गणेश गंझू को पार्टी ने किनारा कर दिया. उनके जगह पर किशुन कुमार दास को टिकट दे दिया. छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर, बोरिया के ताला मरांडी, चतरा के जयप्रकाश भोक्ता, घाटशिला के लक्ष्मण टुडू, झरिया के संजीव सिंह, गुमला के शिवशंकर उरांव, सिमडेगा के विमला प्रधान, मनिका के हरेकृष्ण सिंह समेत 10 विधायकों के टिकट काटे गये हैं. संजीव सिंह के बदले उनकी पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया है. 


टैग्स