ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

सुबह-सवेरे प्रदर्शन करने वाले हैं तेजस्वी यादव, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का विरोध

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुबह-सवेरे विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। तेजस्वी यादव पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं। आज सु

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुबह-सवेरे विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। तेजस्वी यादव पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही है वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं। आज सुबह 8:30 बजे तेजस्वी 10 सर्कुलर आवास से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर उनके साथ आरजेडी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। 


विधानसभा चुनाव के पहले राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल रखा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में भी मुद्दा बनाना चाहते हैं। तेजस्वी को लगता है कि जनहित के मुद्दे को उठाने से पार्टी को फायदा मिलेगा साथ ही साथ एनडीए को इस मसले पर बैकफुट के ऊपर धकेला जा सकता है। 




इसके पहले तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए केंद्र सरकार को घेरा था। तेजस्वी दिन पहले राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन भी सौंपा चुके हैं। आरक्षण की व्यवस्था को बनाए रखने और संविधान में आरक्षण की सुरक्षा को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को गोलबंद कर रखा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि तेजस्वी जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरेंगे तो वह किस अंदाज में विरोधियों पर हमला बोलते हैं।

टैग्स