ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

Bihar Crime News: मोतिहारी में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने पथ निर्माण विभाग के लिपिक को गिरफ्तार किया है. जिसपर पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की मोतिहारी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी की नियत से कथित रूप से अपहरण करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पथ निर्माण विभाग में कार्यरत लिपिक रोहित कुमार मंडल के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, बीते तीन फरवरी को चकिया थाना में नाबालिग के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई थीं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी अभियान शुरू किया। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बाल्मीकिनगर क्षेत्र में छिपा हुआ है। 


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल्मीकिनगर से रोहित कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चकिया का निवासी बताया जा रहा है। वह वर्तमान में पथ निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग को बरामद कर सुरक्षित रखा गया है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 


मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। चकिया थाना पुलिस ने बताया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और नाबालिगों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाती है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता