ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में दरभंगा जेल के सहायक काराधीक्षक की पत्नी श्वेता कुमारी (28) का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक विवाहिता का फंदे से लटका शव उसके घर से बरामद किया है। मृतिका की पहचान गांव के राम अनुज चौधरी की पुत्रवधू और दरभंगा जेल के सहायक कारधीक्षक नंदू चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी (28) के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में ससुराल पक्ष ने पुलिस की जानकारी देते हुए बताया है कि पति- पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद को लेकर मृतिका ने अपने बच्चे को अपनी सास को सौप दिया और खुद फंदे से लटक कर आत्म हत्या  कर लिया। उधर मृतिका के बड़े भाई पटना स्थित अगमकुंआ थाना क्षेत्र निवासी शशिभूषण चौधरी ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन श्वेता की शादी 31 मई 2023 को हिंदू रीति के अनुसार एक्स्युवी कार व सामर्थ्य अनुसार नगद व अन्य सामान बतौर उपहार देकर शेरपुर निवासी राम अनुज चौधरी के पुत्र जो दरभंगा में सहायक कारधीक्षक नंदू चौधरी के साथ किया था। 


उसके कुछ दिनों बाद से ही दहेज के रूप में मोटी राशि की मांग और एक फॉर्चूनर  गाड़ी की मांग करने लगे और इसके लिए मेरी बहन के साथ अत्याचार भी पति सहित परिवार के लोग किया करते थे। जिसको लेकर कई बार पारिवारिक स्तर से समझौता भी हुआ। उधर बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर जब हम शेरपुर गांव आएं तो देखा की मेरी बहन की हत्या कर टांग दिया है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी । वहीं मृतिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया है। 


थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या से संबंधित प्रतीत होता है। मृतिका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। वहीं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की स्वयं जाँच पड़ताल की व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया है। जाँच और पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो सकेगा। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी आकर घटना से संबंधित नमूने अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता