ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

मंत्री अशोक चौधरी ने आरजेडी पर बोला हमला, कहा- महिला विरोधी हैं तेजस्वी

PATNA: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को जो बयान दिये उसे लेकर राजनीति तेज हो गयी है। इस बयान को लेकर जे

मंत्री अशोक चौधरी ने आरजेडी पर बोला हमला, कहा- महिला विरोधी हैं तेजस्वी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को जो बयान दिये उसे लेकर राजनीति तेज हो गयी है। इस बयान को लेकर जेडीयू ने तेजस्वी पर हमला बोला है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी के इस बयान को गलत बताया है। अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव महिला विरोधी हैं इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। रबड़ स्टाम्प कहने वाले लोगों की मानसिकता क्या है यह अब निकलकर सामने आ गयी है। 


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति की उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है। तेजस्वी के इस बयान पर जेडीयू ने हमला बोला है। 


बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव महिला विरोध हैं। उनलोगों का काम करने का तरीका सही नहीं है। रबड़ स्टाम्प कहने वाले लोगों की मानसिकता क्या है यह अब निकलकर सामने आ गयी है। अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं वे झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं उनकों मौका जरूर मिलनी चाहिए।


वही पटना के फुलवारीशरीफ पुलिस के आतंकी हमले की साजिश के खुलासे के बाद पटना पुलिस और राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खुफिया एजेंसी ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार में लगातार PFI से संबंधित प्रतिबंधित संगठन एसडीपीआई के सदस्यों के मिलने और फुलवारी शरीफ इलाके से आतंकी गतिविधियां में संलिप्‍त 3 संदिग्‍धों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच जारी है। 


बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि बिहार पुलिस इसे लेकर एक्टिव है इसमें शामिल लोगों को पकड़ने का काम लगातार जारी है। देश का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।