ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

आज पटना पहुंच रही हैं द्रौपदी मुर्मू, NDA नेताओं से होगी मुलाकात

PATNA : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू बिहार में समर्थन मांगने आज पटना पहुंच रही हैं। आज यानी मंगलवार को मुर्मू पटना आएंगी। सुबह 10 बजे विशेष विमान से वह पटना पह

आज पटना पहुंच रही हैं द्रौपदी मुर्मू, NDA नेताओं से होगी मुलाकात
Editor
2 मिनट

PATNA : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू बिहार में समर्थन मांगने आज पटना पहुंच रही हैं। आज यानी मंगलवार को मुर्मू पटना आएंगी। सुबह 10 बजे विशेष विमान से वह पटना पहुंचेंगी और पुराना सचिवालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एनडीए नेताओं से समर्थन मांगने को लेकर चर्चा के लिए होटल मौर्य जाने का उनका कार्यक्रम तय है। 


द्रौपदी मुर्मू पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहेंगी और दोपहर का भोजन करने के बाद डेढ़ बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगी। बिहार के श्रम मंत्री और राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रभारी जीवेश मिश्रा ने सोमवार को ही इसकी जानकारी दी थी। द्रौपदी मुर्मू एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होटल मौर्य में मिलेंगी।


द्रौपदी मुर्मू के बिहार दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मुर्मू को समर्थन देने के लिए आरजेडी और वामदलों से भी अपील की है हालांकि आरजेडी ने पहले ही यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रखा है।