ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

बिहार में खेला होबे: तेजस्वी यादव का बड़ा बयान.. दो-तीन महीने में गिरने जा रही है नीतीश कुमार की सरकार

PATNA : बिहार की एनडीए सरकार में शामिल पार्टियों में आपसी खींच-तान की खबरों के बीच तेजस्वी यादव ने बडा दाव कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि दो-तीन महीने के भीतर नीतीश कुम

 बिहार में खेला होबे: तेजस्वी यादव का बड़ा बयान.. दो-तीन महीने में गिरने जा रही है नीतीश कुमार की सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार की एनडीए सरकार में शामिल पार्टियों में आपसी खींच-तान की खबरों के बीच तेजस्वी यादव ने बडा दाव कर दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि दो-तीन महीने के भीतर नीतीश कुमार की सरकार गिरने जा रही है. तेजस्वी के इस दावे के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है.


क्या बोले तेजस्वी
दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर थे. वहां वे लोगों से मिल रहे थे. लोगों ने उनके सामने शिकायतों का अंबार लगा दिया. उनका आरोप था कि सरकार जानबूझ कर राघोपुर की उपेक्षा कर रही है. अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा-घबराइये मत, दो-तीन महीने में बिहार की सरकार गिरने जा रही है. फिर सारा काम सही से होगा.


तेजस्वी के इस दावे के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. बिहार में एनडीए की पार्टियों के बीच खींचतान की खबरें पहले से आम हैं. इस बीच तेजस्वी यादव ने सरकार गिरने का दावा कर दिया है. राजद के कई नेताओं ने उनके बयान के बाद कहा कि एनडीए के कई नेता औऱ विधायक लालू यादव के संपर्क में है. माकूल वक्त का इंतजार किया जा रहा है ताकि समय पर चोट किया जा सके.


हालांकि जेडीयू औऱ बीजेपी ने तेजस्वी यादव के बयान को कोरी कल्पना करार दिया है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि दिन में सपने देखना तेजस्वी यादव ही नहीं बल्कि लालू यादव की आदत हो गयी है. उन्हें बिहार सरकार की चिंता छोड़ अपनी पार्टी की फिक्र करनी चाहिये. उनकी पार्टी के कई विधायक पाला बदलने को तैयार है. नीतीश कुमार को आरजेडी को तोड़ने की कोई इच्छा नहीं है वर्ना तेजस्वी का कुनबा ध्वस्त हो चुका होता. 


लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या तेजस्वी ने हवाई दावा किया है या फिर वाकई एनडीए के नेता उनके संपर्क में है. दरअसल एनडीए में शामिल दोनों छोटी पार्टियों को लेकर हमेशा अटकलों का बाजार गर्म रहता है. जीतन राम मांझी कब किसके पाले में चले जायेंगे ये किसी के लिए बता पाना मुश्किल है. वहीं मुकेश सहनी भी सरकार में अपनी उपेक्षा से नाराज बताये जाते हैं हालांकि उन्होंने अब तक खुल कर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की है.