ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

झारखंड चुनाव: नितिन गडकरी ने कहा- बीजेपी ने बदल दी झारखंड की तकदीर, कांग्रेस ने किए झूठे वादे

PALAMU: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पलामू के बिश्रामपुर में चुनाव जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए. लेकिन आज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PALAMU:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पलामू के बिश्रामपुर में चुनाव जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वादे किए. लेकिन आजतक वादों को पूरा नहीं कर सकी. लेकिन केंद्र और झारखंड में बीजेपी की सरकार ने अपने वादों को पूरा कर दिखा रही है और झारखंड की तकदीर बदल रही है. 

कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा दिया

गडकरी ने कहा कि आजादी के 72 साल के बाद भी यह बोला जाता है कि गांव में बिजली नहीं है, किसानों को फसल के सही दाम नहीं मिल रहा है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. कांग्रेस का 50-55 साल देश में राज करने का मौका मिला. लेकिन देश से गरीबी नहीं हटी. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी सबकी सरकार आई, लेकिन देश से गरीबी नहीं गई. 

रघुवर सरकार कर रही बेहतर काम

गडकरी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस की सरकारों ने झूठे वादा किया. कभी वादे पूरा नहीं किया. झारखंड में रघुवर की सरकार बेहतर काम कर रही है. इसलिए यहां के उम्मीदवार को वोट देकर जिताए. जब अच्छी शिक्षा होगी तो लोगों को रोजगार मिलेगा. झारखंड को हम बदल रहे हैं और बदलकर दिखाएंगे. रघुवर सरकार ने सभी समाज के लिए बेहतर काम किया है. बता दें कि झारखंड में बीजेपी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस बार 65 पार का नारा दिया है. 


टैग्स