ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

Bihar Crime News: बिहार के छपरा जिले में स्कूल से दो छठी कक्षा की छात्राएं लापता हो गईं। परिजनों को अज्ञात नंबर से बच्ची की फोटो भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से छठी कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं आदर्श मध्य विद्यालय, तरैया से 11 मार्च को लंच ब्रेक के बाद अचानक गायब हो गईं। दोनों छात्राएं स्कूल में दोपहर करीब 1 बजे तक मौजूद थीं, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।


परिजनों के अनुसार, जब बच्चियां घर नहीं लौटीं तो वे चिंतित हो उठे और तलाश शुरू की। स्कूल पहुंचने पर दोनों के स्कूल बैग कक्षा में पड़े मिले, लेकिन बच्चियां कहीं नहीं थीं। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। एक छात्रा के पिता, जो दिल्ली में रहते हैं, उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से बच्ची की तस्वीर भेजी गई है। 


तस्वीर में बच्ची के मुंह के पास किसी का हाथ रखा हुआ दिख रहा था, साथ ही धमकी भरा मैसेज था कि “तेरी बेटी को मार दूंगा”। इस संदेश से परिवार में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार हो गई। दूसरी छात्रा के पिता को भी फोन पर चेतावनी दी गई, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। परिजनों की शिकायत पर तरैया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


फिलहाल दोनों छात्राओं का कोई पता नहीं चला है और पुलिस विभिन्न एंगल से छानबीन कर रही है। स्थानीय लोग मानव तस्करी या अपहरण की आशंका जता रहे हैं। परिवार और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। बच्चियों की सुरक्षित वापसी की मांग की जा रही है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता