ब्रेकिंग
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूरौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरू

शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

Rashmika Mandanna: साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के कुछ ही दिनों बाद वायरल ऑडियो क्लिप पर लीगल चेतावनी दी, जिसमें उनके एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी का ज़िक्र है।

Rashmika Mandanna
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना हाल ही में अपनी शादी के बाद फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ शादी की थी। यह शादी सोशल मीडिया और फिल्म जगत में काफी सुर्खियों में रही और इसकी कई तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए।


शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका एक पुराने विवाद को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उनकी मां सुमन मंदाना की आवाज बताई जा रही है। इस ऑडियो में अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ सगाई के दौरान रश्मिका को हुए कथित उत्पीड़न (हैरसमेंट) का जिक्र किया जा रहा है।


इस क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है और मामला विवाद का रूप लेता दिख रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर रश्मिका मंदाना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की सामग्री को तुरंत हटाया नहीं गया तो वे कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगी।


अपने बयान में रश्मिका ने लिखा कि पिछले आठ वर्षों से उनके खिलाफ गलत जानकारी, ट्रोलिंग और टारगेटेड हमलों का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि कई बार उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया और ऐसी बातें भी उनके नाम से जोड़ दी गईं जो उन्होंने कभी कही ही नहीं।


रश्मिका ने यह भी कहा कि यह ऑडियो क्लिप उनकी निजी जिंदगी को लेकर नया विवाद खड़ा करने की कोशिश लगती है। उनके अनुसार यह बातचीत करीब आठ साल पुरानी बताई जा रही है और संभव है कि इसे बिना संबंधित लोगों की जानकारी या सहमति के रिकॉर्ड किया गया हो। उन्होंने कहा कि बातचीत के एक छोटे हिस्से को संदर्भ से हटाकर सोशल मीडिया पर इस तरह फैलाया जा रहा है जिससे अनावश्यक सनसनी पैदा हो और उनकी निजी जिंदगी को लेकर विवाद खड़ा किया जा सके।


बता दें कि रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी पहली बार 2016 की कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 2017 में दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था। अब शादी के बाद पुराने ऑडियो के वायरल होने से एक बार फिर रश्मिका की निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता