ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: शिवहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की योजना बना रहे चार डकैतों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने हथियार और कैश बरामद किया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डकैती की योजना बना रहे चार अंतरजिला डकैतों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्त में आए डकैतों से कड़ी पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है.


शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हरनाही शेरहा गाछी में कुछ डकैत डकैती की योजना बना रहे है. सूचना के बाद शिवहर पुलिस और एसटीएफ ने पीछा कर विभिन्न स्थानों से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और 10,700 रुपये नकद बरामद किया है.


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया गिरफ्तार डकैत से जब पूछताछ किया गया तो पूर्व के महीना में सुंदरपुर में हुए डकैती की घटना में इनकी संलिप्तता पाई गई है. उस घटना को लेकर भी विशेष टीम का गठन किया गया था. जहां गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार डकैत को गिरफ्तार कर लिया है. 


जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चार डकैत में तीन डकैत टॉप 10 में शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों में संजय महनी, हंसराज कुमार, दीपक पासवान और दिलीप मांझी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता