ब्रेकिंग
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूरौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने जताई यह आशंका; सीएम सम्राट से कर दी बड़ी मांगकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरू

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा

Samrat Choudhary के पटना आवास पर एनडीए विधायक दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने दावा किया कि एनडीए के पांचों उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतकर राज्यसभा जाएंगे और बिहार के विकास में योगदान देंगे।

बिहार न्यूज
राज्यसभा चुनाव के लिए NDA तैयार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर चल रही एनडीए विधायक दल की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में शामिल होने के बाद गृह मंत्री के घर से निकले नेताओं से जब मीडिया ने बैठक के बारे में पूछा तो उन्होंने प्रतिक्रियाएं दी है। बैठक में शामिल श्याम रजक ने कहा कि एनडीए के पांचों उम्मीदवार भारी बहुमत के साथ पूर्ण रूप से जीतकर राज्यसभा जाएंगे और बिहार की विकास में साथ देने का काम करेंगे। 


मीडिया ने जब पूछा की संख्या कम है तब उन्होंने जवाब दिया कि आप संख्या गिनते रहिए हमारी संख्या पूर्ण है। 16 तारीख को सबको पता चल जाएगा। वही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक आज बुलाई गयी थी। राज्यसभा चुनाव को लेकर यह बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें एनडीए के तमाम नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिये। 


महागठबंधन वाले जितना हाथ पैर मार ले वो चुनाव जीतने नहीं जा रहे है। पांचों सीट एनडीए की झोली में जाएगी। हम लोग जोड़ तोड़ में नहीं रहते हैं। हम पहले ही पोल खोल दे क्या..एनडीए का प्रदर्शन कितना अच्छा रहा यह सभी ने देखा। हमारा तालमेल कितना अच्छा था। मैथिली ठाकुर ने कहा कि आज एनडीए के तरफ से रूटीन मीटिंग थी। 


मैथिली ने कहा कि पहले बार के विधायक को वोट करने में कोई दिक्कत ना हो, नये विधायकों से यदि कोई गलती हो जाए तो इसे रद्द नहीं माना जाए, इस तरह की तमाम बिन्दुओं पर बैठक में चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव में कैसे मतदान करें इसकी ट्रेनिंग पहली बार चुनाव जीत कर आए विधायकों को दिया गया। नये विधायकों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया गया। बैठक में शामिल नेताओं ने पांचों सीट पर जीत का दावा किया। कहा कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है, जीत तय है। 2014 के बाद पहली बार राज्यसभा का चुनाव हो रहा है। एक-एक बातों पर आज की बैठक में चर्चा हुई। 

पटना से सृद्धि सिंह की रिपोर्ट