ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के नारायण लॉ कॉलेज की छात्रा प्रियंका सिंह ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में सनसनी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के नारायण लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 


मृतका की पहचान प्रियंका सिंह के रूप में हुई है, जो कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बैरी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को ही उसकी सगाई शिवसागर थाना क्षेत्र के नींव गांव के एक युवक से हुई थी। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुसाइड नोट में युवती ने परिजनों के दबाव में शादी की बात लिखी है। पुलिस ने पत्र को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।


सूचना मिलते ही एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

टैग्स