ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

शराबबंदी पर गरमायी सियासत, तेजस्वी बोले.. अपने DGP की बात सुन लीजिए नीतीश जी

PATNA : बिहार में शराबबंदी की जमीनी हकीकत को लेकर सियासत धीरे-धीरे सुलग रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी के औचित्य पर सवाल खड़ा किया था जिसके बाद लगातार इस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी की जमीनी हकीकत को लेकर सियासत धीरे-धीरे सुलग रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी के औचित्य पर सवाल खड़ा किया था जिसके बाद लगातार इस पर बहस जारी है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के इस कबूलनामे के बाद की पुलिस की मिलीभगत से शराब का कारोबार बिहार में चल रहा है.. सरकार की किरकिरी हो रही है। डीजीपी के इसी बयान को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। 


तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा है कि अगर बिहार में शराबबंदी की हकीकत समझनी है तो नीतीश कुमार को अपने ही डीजीपी का बयान सुनना चाहिए। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी के बीच इसके कारोबार को लेकर एक समानांतर नेटवर्क खड़ा हो चुका है। आरोप लगाया है कि समानांतर नेटवर्क में पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक की मिलीभगत है और कारोबार फल-फूल रहा है। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी की हकीकत को लेकर अब कहने को कुछ बचा नहीं है। जब राज्य के डीजीपी खुद इस बात को कबूल रहे हो कि बिहार में शराब का अवैध कारोबार कैसे पुलिस के संरक्षण में चल रहा है तो कहने को कुछ नहीं बचता। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी नीतीश कुमार के लिए केवल प्रचार प्रसार का एक हथकंडा बनकर रह गया है और अब इसकी हकीकत लोगों के सामने आने लगी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता