ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिये शपथ ग्रहण LIVE

DELHI : नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है. दिल्ली राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. बारी-बारी

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिये शपथ ग्रहण LIVE
First Bihar
3 मिनट

DELHI : नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है. दिल्ली राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. बारी-बारी से नए मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले रहे हैं. सबसे पहले नारायण राणे ने शपथ लिया है. इनके बाद सर्बानंद सोनेवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया और रामचंद्र प्रसाद सिंह ने शपथ लिया है.



इनके अलावा पशुपति कुमार पारस भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. दूसरे नामों की चर्चा करें तो असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के अलावे कांग्रेस छोड़कर आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज शपथ लेंगे.


मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिये शपथ ग्रहण LIVE


अन्य मंत्रियों में नारायण राणे, सर्बानंद सोनेवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करांदलजे, भानू प्रताप सिंह और दर्शना विक्रम जरदोष का नाम शामिल है. 


मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिये शपथ ग्रहण LIVE


इनके अलावा मीनाक्षी लेखी, अनपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय वर्मा, चौहान देवूसिंघ, भागवंथ खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतीमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किशन राव कराद, राज कुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिशेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, डॉ मुंजापारा महेन्द्रभाई, जॉन बरला, डॉ एल  मुरुगन और निशीथ प्रामाणिक आज शाम केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए शपथ लेने वाले हैं.


मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, देखिये शपथ ग्रहण LIVE


कैबिनेट विस्तार से पहले 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, जल शक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, पशुपालन राज्यमंत्री प्रताप सारंगी, शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री देबोश्री चौधरी, सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत, पर्यावरण और वन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो के नाम शामिल हैं.