ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड चुनाव: रघुवर दास ने कहा- कांग्रेस गांधी परिवार की चाटुकारिता में लीन, JMM में होती है परिवार की पूजा

HAZARIBAGH: झारखंड के सीएम रघुवर दास ने हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चाटुका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

HAZARIBAGH:  झारखंड के सीएम रघुवर दास ने हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चाटुकारिता में लीन रहती है. यही हाल झामुमो में है, जहां एक परिवार की पूजा होती है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी केवल देश और राज्य की भक्ति में लीन रहती है.

नया झारखंड बनाना है

रघुवर ने कहा कि पीएम मोदी का सपना हैं कि ऐसे झारखंड का निर्माण करना है. जहां कोई भी गरीब ना रहे, कोई भी बेघर ना रहे, कोई भी लाचार ना रहे. नया झारखंड बनाना है और विकास की नई उंचाई पर ले जाना है. यह सपना लेकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार झारखंड को देश का सबसे समृद्ध व स्वावलंबी राज्य बनाने चली है.

जाति के नाम पर केवल अपनी संपत्ति बढ़ाई

रघुवर ने कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वाले नेताओं ने अपनी जाति के ही लोगों का शोषण किया है. जाति के नाम पर केवल अपना कद और अपनी संपत्ति बढ़ाई है. आप तय कीजिए, घोटाले, गोलमाल व भ्रष्टाचार करने वालों की राजनीति के लिए मत देना है या भाजपा की विकास की राजनीति के पक्ष में वोट देना है. जो प्राकृतिक संपदा हमारे राज्य के पास है, वो किसी के पास नहीं है. अब देश व राज्य की जनता जातिवाद, संप्रदायवाद या तुष्टिकरण की राजनीति नहीं पसंद करती है. 


टैग्स