ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?

Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

पटना के नौबतपुर में पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों में विवाद के बाद गोलीबारी हुई। फायरिंग में घर के पास घूम रही नाबालिग किशोरी के पेट में गोली लगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar news
Bihar news
© Ai photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News :  बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अजवां बथानी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक नाबालिग किशोरी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।


घायल किशोरी की पहचान अजवां बथानी गांव निवासी सनोज कुमार यादव की बेटी निभा कुमारी के रूप में हुई है। गोली उसके पेट में लगी है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


पेट्रोल पंप के पास शुरू हुआ विवाद, फिर चलीं गोलियां

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब दो बाइक पर सवार होकर करीब पांच युवक अजवां बथानी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर युवकों का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने हथियार निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी।


अचानक गोलियां चलने से पेट्रोल पंप के आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान पास में मौजूद निभा कुमारी गोली की चपेट में आ गई।


घर के पास टहल रही थी किशोरी

बताया जा रहा है कि किशोरी अपने घर के आसपास टहल रही थी, तभी गोली आकर उसके पेट में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिवार को दी।


परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गोली चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


हथियार लहराते हुए फरार हुए आरोपी

फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी जाते समय हथियार लहरा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी जुटाई और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


पुलिस ने कहा- जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिम संकेत कुमार ने बताया कि घायल किशोरी के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


पुलिस का कहना है कि फायरिंग में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।


फिलहाल इस घटना के बाद नौबतपुर इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की और एक निर्दोष किशोरी इसकी शिकार हो गई।