ब्रेकिंग
Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा

बिहार में IB की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार

Pakistani Handler Arrested: बिहार के पूर्णिया में केंद्रीय खुफिया एजेंसी IB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी का पाकिस्तान समेत कई जगहों पर सक्रिय संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क...

बिहार में IB की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी हैंडलर शाहिद अख्तर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Pakistani Handler Arrested: बिहार के पूर्णिया में केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय शाहिद अख्तर को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में रहने और इस्लामिक कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है. आईबी ने स्थानीय पुलिस की मदद से मधुबनी थाना क्षेत्र के काली प्रसाद यादव टोला स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.


गिरफ्तार युवक की पहचान काली प्रसाद यादव टोला निवासी शमीम अख्तर के पुत्र शाहिद अख्तर के रूप में हुई है. पुलिस और खुफिया सूत्रों के अनुसार, शाहिद वर्ष 2025 से ही एक कथित कट्टरपंथी ग्रुप के संपर्क में था. जांच में उसके नेटवर्क के पाकिस्तान के अलावा हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों में मौजूद संदिग्ध लोगों से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है.


व्हाट्सएप के जरिए साझा करता था संवेदनशील जानकारी

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां देश-विदेश में बैठे संदिग्ध लोगों और हैंडलर्स के साथ साझा कर रहा था. इसी गतिविधि को लेकर वह केंद्रीय खुफिया एजेंसी के रडार पर आया था.


खुफिया इनपुट और डिजिटल सबूत मिलने के बाद आईबी की टीम ने पूर्णिया पहुंचकर मधुबनी थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की. इसके बाद काली प्रसाद यादव टोला स्थित उसके घर पर छापेमारी कर शाहिद अख्तर को हिरासत में ले लिया गया.


गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और एसटीएफ की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन और सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली.


जांच एजेंसियों ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं. इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के जरिए पाकिस्तान सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद संदिग्ध संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.


पिछले 24 घंटे से अधिक समय से आरोपी से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.