ब्रेकिंग
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं

झारखंड में गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

झारखंड के बोकारो जिले में एक गर्भवती महिला की कथित पिटाई के बाद मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में भाजपा ने बोकारो बंद का आह्वान किया है।

झारखंड न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BOKARO: झारखंड के बोकारो जिले में एक गर्भवती महिला की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बेरमो थाना क्षेत्र के धौरा धोरी रेलवे साइडिंग स्थित 5 नंबर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान अनीता देवी और उनके पति झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि बीच-बचाव के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सुरेंद्र भुइयां सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र भुइयां, बबलू कुमार, बीरेंद्र कुमार भारती, राहुल डेगर, राजेश भुइयां और धीरेन भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान और लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। घटना को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का दावा है कि मृतका चार माह की गर्भवती थी और उसकी हत्या की गई है। भाजपा की झारखंड इकाई ने इस घटना के विरोध में बोकारो बंद का आह्वान किया।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।