ब्रेकिंग
इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार

2 बच्चों के पिता संग फरार हुई साली, पुलिस के दबाव में थाने में किया सरेंडर, दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक

झारखंड के देवघर जिले में जीजा के साथ फरार हुई विवाहिता ने पुलिस दबाव के बाद मधुपुर थाने में सरेंडर कर दिया। थाने में दोनों परिवारों के बीच विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
थाने में भिड़े दोनों परिवार
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर में जीजा-साली के प्रेम-प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद अपने जीजा के साथ फरार हुई विवाहिता बुधवार को सरेंडर करने मधुपुर थाने पहुंची। दोनों के थाने में पहुंचने की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन भी वहां पहुंच गए, जहां उनके बीच जमकर नोकझोंक हुई।


मिली जानकारी के अनुसार, थाना परिसर में दोनों परिवारों के सदस्य आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने जीजा और साली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वही मामले की जांच जारी है।


बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी कारण विवाहिता अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई थी। महिला की मां ने मधुपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी के गायब होने की जानकारी दी थी। वहीं महिला के पति ने भी पत्नी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।


जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि विवाहिता अपने जीजा के साथ फरार हो गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी के परिवार पर भी नजर रखी गई और उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।


पुलिस जांच में पता चला कि दोनों पश्चिम बंगाल के सिउड़ी में रह रहे थे। लगातार दबिश और कानूनी कार्रवाई के भय से दोनों बुधवार को सरेंडर करने मधुपुर थाना पहुंचे।


बताया जाता है कि पालोजोरी थाना क्षेत्र निवासी असरफ अंसारी उर्फ जिन्ना की शादी करीब 8 साल पहले पथरौल थाना क्षेत्र के सोरोगी गांव में हुई थी। उनके दो पुत्र भी हैं। वहीं उनकी साली शहजादी का विवाह दो माह पूर्व मधुपुर थाना क्षेत्र के सलैया ताराटांड़ गांव निवासी मोहम्मद सद्दाम के साथ हुआ था।


बीते 30 मई को शहजादी अपने ससुराल से अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद उसके पति और मायके वालों ने पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। जांच के क्रम में प्रेम प्रसंग और फरारी की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स