ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

15 साल के क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में मिलेगा सम्मान, स्वास्थ्य विभाग का चेहरा बनाएगी हेमंत सरकार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। कहा कि वैभव की प्रतिभा, अनुशासन और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा है, उनके माध्यम से स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी

झारखंड न्यूज
ब्रांड एंबेसडर बनेंगे वैभव सूर्यवंशी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और असाधारण प्रतिभा से देशभर में पहचान बना चुके युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भले ही वैभव की टीम मैच नहीं जीत सकी हो, लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में सामना करना किसी असाधारण प्रतिभा से कम नहीं है। डॉ. अंसारी ने कहा कि वैभव ने न केवल अपने परिवार और बिहार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे देश को गर्व करने का अवसर दिया है। उन्होंने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही उन्हें झारखंड बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। उनकी उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वैभव केवल एक सफल क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के प्रतीक हैं। स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।


डॉ. इरफान अंसारी ने विश्वास जताया कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैभव की प्रतिभा और सकारात्मक सोच ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी काफी प्रभावित किया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि युवा पीढ़ी के बीच फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी उद्देश्य से उन्हें विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्णय लिया गया है।


टैग्स